Emraan Hashmi: जम्मू-कश्मीर में शूटिंग के बाद एक्टर इमरान हाशमी पर पथराव, जानें क्या है पूरा मामला

हाशमी शूटिंग खत्म करने के बाद फिल्म क्रू के साथ पहलगाम के एक बाजार में घूमने निकले थे. तभी कुछ बदमाशों ने उनपर पत्थर चलाया शुरू कर दिया. हमले की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने हाशमी को उनके होटल तक पहुंचाया
बॉलीवुड अभिनेता इमारन हाशमी (Emraan Hashmi) अपनी आने वाली फिल्म ग्राउंड जीरो (Ground Zero) की शूटिंग को लेकर इन दिनों जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हैं. जानकारी के अनुसार, हाशमी शूटिंग खत्म करने के बाद पहलगाम के मार्केट घूमने निकले थे. तभी पत्थरबाजों ने उनपर हमाल कर दी. हालांकि इस हमले में हाशमी को चोट नहीं लगी है. पुलिस ने भी इस संबंध में मामाल दर्ज कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक, इमरान हाशमी शूटिंग खत्म करने के बाद फिल्म क्रू के साथ पहलगाम के एक बाजार में घूमने निकले थे. तभी कुछ बदमाशों ने उनपर पत्थर चलाया शुरू कर दिया. हमले की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने हाशमी को उनके होटल तक पहुंचाया. वहीं इस संबंध में पुलिस ने एफआईआज दर्ज कर ली है.
एक वेबसाइट से बात करते हुए जम्मू कश्मीर के एक फैंस ने बताया कि इमरान के सेट के बाहर भारी संख्या में फैंस इंतजार कर रहे थे. इसके बावजूद इमरान ने फैंस की तरफ देखा तक नहीं. उन्होंने बताया कि इसके बाद फैंस में भारी आक्रोश था और लोग उनका पिछा कर रहे थे. हालांकि पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है. मामले का जल्द खुलासा किया जा सकता है.
Also Read: ‘Tiger 3’ में सलमान खान संग भिड़ने के लिए इमरान हाशमी कर रहे खास तैयारी! डिटेल्स आई सामने
इमरान हासमी की आने वाली फिल्म ग्राउंड जीरो बीएसएफ जवान की कहानी पर आधारीत है. उनके साथ इस फिल्म में जोया हुसैन भी नजर आने वाली हैं. बताया जा रहा है कि सेना पर बन रही फिल्म के कारण लोकेशन जम्मू कश्मीर को चुना गया है. वहीं, इस फिल्म के बाद इमरान हासमी जल्द ही सलमान खान और कटरीना कैफ की आने वाली टाइगर 3 में भी नजर आएंगे. हाशमी टाइगर 3 में विलन का रोल अदा करने जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Piyush Pandey
Senior Journalist, tech enthusiast, having over 10 years of rich experience in print and digital journalism with a good eye for writing across various domains.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




