‘अनुपमा’ और ‘क्योंकि 2’ की टक्कर पर प्रेम ने तोड़ी चुप्पी, बोले-हेल्दी कॉम्पिटिशन

Updated:
विज्ञापन

‘अनुपमा’ और ‘क्योंकि 2’ की टक्कर पर प्रेम ने तोड़ी चुप्पी, फोटो- इंस्टाग्राम

वीक 5 की टीआरपी लिस्ट में ‘अनुपमा’ 2.2 रेटिंग के साथ पहले स्थान पर रही, जबकि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ 2.1 के साथ दूसरे नंबर पर है. ‘अनुपमा’ बनाम ‘क्योंकि 2’ टीआरपी जंग पर अब शिवम खजूरिया ने अपने दिल की बात कही है.

विज्ञापन

Anupama: हर हफ्ते टीवी की दुनिया में टीआरपी की जंग नए मोड़ लेती है. बार्क इंडिया की ताजा रेटिंग्स में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है. वीक 5 की लिस्ट सामने आ चुकी है और इस बार भी नंबर वन की कुर्सी पर कब्जा अनुपमा ने कब्जा जमाया है. रुपाली गांगुली स्टारर इस शो ने 2.2 की रेटिंग के साथ अपनी बादशाहत कायम रखी है. जबकि दूसरे नंबर पर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ है. शो को 2.1 की रेटिंग मिली है. दोनों शोज के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. ‘अनुपमा’ और ‘क्योंकि 2’ की टक्कर पर प्रेम यानी शिवम खजूरिया ने चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

शिवम खजूरिया ने कही ये बात

शिवम खजूरिया ने इंडिया फोरम्स से बातचीत में कहा, “इस हफ्ते बहुत अच्छा महसूस हो रहा है क्योंकि एपिसोड्स में परिवार से जुड़े कई सीन थे. दर्शक हमारी मेहनत की सराहना कर रहे हैं और हमारी मेहनत की वजह से ही हम फिर से इस स्थान पर लौटे हैं. एक एक्टर के तौर पर हम नतीजों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते, बल्कि अपनी प्रक्रिया पर फोकस करते हैं और हमें खुशी है कि दर्शक हमें इतना प्यार दे रहे हैं. हमें लगता है कि जो शो अच्छा काम कर रहे हैं उनके बीच यह एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा है, जो हमें और बेहतर मेहनत करने के लिए प्रेरित करती है.”

अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा कहती है कि कृति खुशकिस्मत है जिसे परिवार का समर्थन मिल रहा है, क्योंकि हर महिला को यह सहारा नहीं मिलता. वह यह भी कहती है कि अगर पराग खुद तलाक के लिए वकील बुलाने को तैयार हैं, तो कृति को पीछे नहीं हटना चाहिए. अनुपमा का मानना है कि सच सामने आना जरूरी है और अगर पुलिस की मदद ली जाती है तो सच्चाई छिप नहीं पाएगी. यह सुनकर कृति के चेहरे का रंग उड़ जाता है.

यह भी पढ़ें- रिश्तों के तूफान में फंसी अनुपमा, कपिल की मां के एक्सीडेंट ने बढ़ाया तनाव

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola