Shehnaaz Gill जल्द शुरू कर सकती हैं फिल्म 'हौंसला रख' की शूटिंग, फिल्म के प्रोड्यूसर ने कही ये बात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Sep 2021 7:34 AM
सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद उनकी दोस्त शहनाज गिल बुरी तरह टूट गई है. अभिनेत्री अभी भी सदमें में हैं. हालांकि उनके पास कई सारे प्रोजेक्ट थे, जिसमें उन्हें काम करना था. उनमें से एक फिल्म हौंसला रख भी है. फिल्म के प्रड्यूसर्स को उम्मीद है कि शहनाज जल्द ही काम पर लौट आएंगी.
सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के निधन से हर कोई सदमे में है. किसी को यकीन नहीं हो रहा कि अब सिद्धार्थ हमारे बीच नहीं है. इस खबर से सबसे ज्यादा अगर कोई दुखी है, तो वह है उनकी दोस्त शहनाज गिल.
शहनाज अब भी इस गम से बाहर नहीं निकल पाई है. अभिनेत्री के पास कई सारे प्रोजेकट्स भी है. ऐसे में फिल्म के प्रड्यूसर्स और फैंस बेसब्री से उनके काम पर लौटने का इंतजार कर रहे हैं. शहनाज ने दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) के ऑपोजिट पंजाबी फिल्म ‘हौंसला रख’ साइन की थी. लेकिन सिद्धार्थ के चले जाने से यह फिल्म अटक गई. फिल्म के प्रड्यूसर्स को उम्मीद है कि शहनाज जल्द ही काम पर लौट आएंगी.
फिल्म हौसला रख के प्रोड्यूसर ने बताया कि फिल्म की शूटिंग 15 सितंबर से लंदन में होनी थी. लेकिन शहनाज पर टूटे दुखों के इस पहाड़ के बाद शूटिंग कैंसिल कर दी गई. उन्होंने कहा मैं उनके मैनेजर के संपर्क में हूं और उम्मीद करता हूं कि वह कुछ दिनों में हमसे संपर्क करेगी. जिसके बाद फिल्म की नई तारीख का ऐलान किया जाएगा.
Also Read: सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा ने अपने स्टाइल से बॉलीवुड हीरोइनों को किया क्लीन बोल्ड, देखें ग्लैमरस PHOTOS
शहनाज के इस दुख से बाहर निकालने के लिए अभिनेत्री के पिता, भाई और खुद सिद्धार्थ की मां भी कोशिश कर कर रही हैं. शहनाज के पापा ने बेटी के नाम का टैटू तक करवाया है, वहीं उनके भाई ने सिद्धार्थ की तसवीर अपने हाथों पर बनवाई है. कई अभिनेताओं ने भी शहनाज को चीयर अप किया.
सिद्धार्थ के निधन के बाद से लगातार उनके कई थ्रोबैक फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं. फिलहाल शहनाज का एक गाना जमकर वायरल हो रहा है. शहनाज का ये वीडियो एक पुराने लाइव का है. ‘रोई ना जे याद मेरी…’ गाने के बोल हैं. इस पंजाबी गाने के बोल सुन लोग इमोशनल हो रहे हैं और शहनाज के जल्द ठीक होने और गम से उबरने की दुआ कर रहे हैं.
आपको बता दें कि एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का 40 साल के उम्र में बीते 2 सितंबर को निधन हो गया था. अगले दिन यानी 3 सितंबर को उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनके चाहने वाले और परिवार वालों ने उन्हें अंतिम विदाई दी.
Also Read: शहनाज गिल की हालत को लेकर बोलीं पवित्रा पुनिया- सिद्धार्थ शुक्ला भी चाहते होंगे कि वो…
Posted By Ashish Lata
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










