ePaper

Shehnaaz Gill: इस एक्टर की आंखों में खोई दिखी शहनाज गिल, बोली- इतना हैंडसम मुंडा हो तो...

Updated at : 11 Dec 2022 12:51 PM (IST)
विज्ञापन
Shehnaaz Gill: इस एक्टर की आंखों में खोई दिखी शहनाज गिल, बोली- इतना हैंडसम मुंडा हो तो...

शहनाज गिल ने अपने चैट शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' का एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में एक्ट्रेस विक्की कौशल के साथ एक गेम खेलती है. बता दें कि शहनाज हाल ही में सलमान खान के शो बिग बॉस 16 में नजर आई थी.

विज्ञापन

बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल फैंस के दिलों पर राज करती है. शहनाज जल्द ही फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है. सना अपने चैट शो ‘देसी वाइब्स विद शहनाज गिल’ को लेकर भी लाइमलाइट में है. शो का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें विक्की कौशल दिख रहे है. सना एक्टर के साथ एक गेम खेलती दिख रही है. इस खेल में शहनाज, विक्की से हार जाती है.

शहनाज गिल का चैट शो

शहनाज गिल का चैट शो ‘देसी वाइब्स विद शहनाज गिल’ इन दिनों चर्चा में है. लेटेस्ट वीडियो में विक्की कौशल और शहनाज गिल आमने-सामने बैठे होते है. सना उनके साथ एक फन गेम खेलती है और आखों में आंखें डालनी है, जो पहले पलक झपकाएगा वह गेम हार जाएगा. पहली बार में विक्की पलक झपका देते है. जबकि दूसरे बार में एक्ट्रेस खुद पलक झपका देती है औऱ एक्टर विनर बन जाते है.

https://www.instagram.com/p/Cl-dPPxo0Yp/
यूजर्स कर रहे रिएक्ट

पंजाब की कैटरीना कैफ ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, इतना हैंडसम मुंडा हो सामने, तो कोई भी खो जाए. गेम तो बस बहाना था. इसपर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, कितनी प्यारी मुस्कान है आपकी, यह मुझे खुशी देती है. एक यूजर ने लिखा, विक्की ने गेम जीत लिया. एक और यूजर ने लिखा, हाय आपकी पंजाबी. एक यूजर ने लिखा, सुपर जोड़ी.

Also Read: चैट शो में रो पड़ी शहनाज गिल, आयुष्मान खुराना के सामने दिल का हाल किया बयां, बोली-जैसे मेरी लाइफ…
शहनाज गिल बिग बॉस 16 में

शहनाज गिल ‘घनी सयानी’ गाने को लेकर सुर्खियां बटोर रही है. शहनाज गाने को प्रमोट करने बिग बॉस 16 में पहुंची. इस दौरान उन्होंने ब्लू टाइट ड्रेस पहनी थी, जिसमें वो काफी स्टनिंग दिखी. उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो सलमान खान के साथ दिल दिया गलां पर डांस करती दिखी. सलमान ने उन्हें कॉम्पिलमेंट देते हुए कहा, कुडी पटोला बम दो गोला.

विक्की कौशल की फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें, विक्की कौशल बार गोविंदा नाम मेरा में कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर के साथ नजर आएंगे. अभिनेता के पास सारा अली खान, सैम बहादुर और आनंद तिवारी की अनटाइटल्ड फिल्म है. हाल ही में कैटरीना कैफ के साथ उन्होंने कई रोमांटिक फोटोज पोस्ट की थी. बता दें कि 9 दिसंबर को उनकी शादी को एक साल हो गए.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola