ePaper

Shefali Jariwala की मौत से 5 घंटे पहले ये काम कर रहे थे पति पराग त्यागी, तसवीर देख लगेगा सदमा

Updated at : 28 Jun 2025 1:28 PM (IST)
विज्ञापन
Parag Tyagi emotional for Shefali Jariwala

Parag Tyagi emotional for Shefali Jariwala

Shefali Jariwala: शेफाली जरीवाला अब भले ही इस दुनिया में नहीं रही, लेकिन उनके दोस्त और परिवार वालों के दिलों में वह हमेशा जिंदा रहेगी. हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि पत्नी की मौत से 5 घंटे पहले पराग क्या कर रहे थे.

विज्ञापन

Shefali Jariwala: कांटा लगा गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री-मॉडल शेफाली जरीवाला का शुक्रवार देर रात निधन हो गया. शुरुआती रिपोर्ट में दावा किया गया था कि उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई. हालांकि, मुंबई पुलिस ने कहा कि उनका शव उनके अपार्टमेंट में मिला और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है. शेफाली की मौत के कुछ घंटों बाद, उनके पति पराग त्यागी को पहली बार सार्वजनिक रूप से देखा गया, जो काफी परेशान थे. उनके आखिरी इंस्टाग्राम अपडेट के अनुसार, वे अपनी पत्नी के निधन से कुछ घंटे पहले जिम गए थे.

पत्नी की मौत के 5 घंटे पहले क्या कर रहे थे पराग

शेफाली जरीवाला की मौत 27 जून को हुई. खबर सामने आने से पांच घंटे पहले उनके पति पराग त्यागी ने जिम से एक फोटो पोस्ट की. अपने भारी-भरकम शरीर को दिखाते हुए, अभिनेता-मॉडल ने वर्कआउट के बाद मिरर सेल्फी क्लिक की. वहीं शेफाली को उनके पति पराग त्यागी और तीन करीबी सहयोगियों की ओर से मुंबई के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया. दुखद बात यह है कि डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनकी मौत का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है.

शेफाली के गार्ड ने क्या कहा?

शैफाली जरीवाला के सोसायटी के चौकीदार शत्रुघ्न ने उनकी मौत को लेकर बयान दिया. जिसमें उन्होंने कहा कि शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे शेफाली को अस्पताल ले जाया गया. अभी भी सदमे में, उन्हें याद है कि एक शाम पहले ही उन्होंने शेफाली और उनके पति पराग त्यागी को अपने कुत्ते के साथ परिसर में टहलते हुए देखा था. उन्होंने कहा, “यह किसी भी अन्य दिन की तरह ही था. जब मैंने सुना कि उनकी मौत हो गई है, तो मुझे यकीन ही नहीं हुआ.” ताजा अपडेट के अनुसार, पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक विशेषज्ञ अभी भी उसकी मौत के मामले की जांच कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Shefali Jariwala Husband Video: शेफाली की मौत के बाद पति पराग का पहला वीडियो आया सामने, फूट-फूटकर रोते दिखे

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola