ePaper

Abram Khan Video: अपने बर्थडे पर अबराम ने समंदर किनारे बाइक राइड का लिया मजा, देखें अनसीन VIDEO

Updated at : 27 May 2022 5:43 PM (IST)
विज्ञापन
Abram Khan Video: अपने बर्थडे पर अबराम ने समंदर किनारे बाइक राइड का लिया मजा, देखें अनसीन VIDEO

शाहरुख खान के लाडले अबराम खान आज 9 साल के हो गए है. इस मौके पर मॉम गौरी खान ने एक खास वीडियो शेयर कर अपने लाडले को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है.

विज्ञापन

Happy Birthday AbRam Khan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और गौरी खान (Gauri Khan) के छोटे शहजादे अबराम खान (Abram Khan) आज अपना 9वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनके बर्थडे पर बी-टाउन के कई सेलेब्स उन्हें बधाईयां दे रहे हैं. अबराम अपनी क्यूटनेस से अक्सर फैंस का दिल जीतते हैं. उनकी एक झलक पाने के फैंस घंटों मन्नत के बाहर खड़े रहते हैं. स्टारकिड अक्सर अपने भाई आर्यन खान और बहन सुहाना खान के साथ मस्ती करते दिख जाते है. अब गौरी खान ने बड़े ही खास अंदाज में अपने लाडले को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है.

गौरी खान ने शेयर किया वीडियो

दरअसल गौरी खान ने इंस्टाग्राम पर एक क्यूट वीडियो शेयर किया है. जिसमें अबराम बड़े ही कुल अंदाज में समंदर के किनारे बाइक पर मजा करते दिखाई दे रहे हैं. बेबी अबराम फिल्मी अंदाज में अपने बालों को हिलाते नजर आ रहे हैं. गौरी ने वीडियो को कैप्शन के साथ शेयर किया, जिसमें लिखा था, “हैप्पी बर्थडे.”

https://www.instagram.com/p/CeDSntio3ST/
वीडियो सेलेब्स कर रहे रिएक्ट

गौरी खान के वीडियो पर सेलेब्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं. श्वेता बच्चन नंदा ने लिखा, “आराध्य…जन्मदिन मुबारक हो.” अमृता अरोड़ा ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो”. नम्रता शिरोडकर ने कमेंट किया, “वह इतनी प्यारी हैं, जन्मदिन मुबारक हो छोटे अबराम…बहुत सारा प्यार और आशीर्वाद”. भावना पांडे, नीलम कोठारी और मनीष मल्होत्रा जैसे अन्य सेलेब्स ने भी स्टारकिड को बर्थडे विश किया. फैंस ने भी अबराम पर जमकर प्यार लुटाया.

Also Read: AbRam Khan B’day: शाहरुख खान के लाडले अबराम जब समझ बैठे थे अमिताभ बच्चन को अपना दादा, फिर हुआ था ये…
अबराम का जन्म

गौरतलब है कि अबराम खान का जन्म साल 2013 में सरोगेसी के जरिए हुआ था. अबराम सबके लाडले है और उनपर सुहाना खान और आर्यन खान प्यार बरसाते रहते है. कुछ दिन पहले अबराम ने पैपराजी के सामने पोज दिया था. अबराम अपनी मां गौरी खान के स्टूडियो के सामने दिखे थे. अबराम ने फोटोग्राफर को काफी अच्छे तरीके से पोज दिया था, जिसके फैंस कायल हो गए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola