ePaper

VIDEO: समीर शर्मा के ये आखिरी वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल, मास्क लगाए सड़कों पर यूं आए थे नजर

Updated at : 07 Aug 2020 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: समीर शर्मा के ये आखिरी वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल, मास्क लगाए सड़कों पर यूं आए थे नजर

Sameer Sharma last video: टीवी एक्टर समीर शर्मा (sameer sharma) ने आत्‍महत्‍या कर ली. उनका शव मुंबई के मलाड में स्थित उनके घर में पंखे से लटका मिला. फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने अभिनेता की मौत पर दुख व्यक्त किया है. वहीं, एक्टर के मौत के बाद उनका आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में समीर फूड ब्लागिंग करते नजर आ रहे है.

विज्ञापन

Sameer Sharma last video: टीवी एक्टर समीर शर्मा (sameer sharma) ने आत्‍महत्‍या कर ली. उनका शव मुंबई के मलाड में स्थित उनके घर में पंखे से लटका मिला. फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने अभिनेता की मौत पर दुख व्यक्त किया है. वहीं, एक्टर के मौत के बाद उनका आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में समीर फूड ब्लागिंग करते नजर आ रहे है.

समीर शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियोज पोस्ट किया था. इन वीडियोज में वो फूड ब्लागिंग करते नजर आ रहे है. ये वीडियो उन्होंने 10 जुलाई को पोस्ट किया था. अपने आखिरी वीडियोज में समीर शर्मा लोकल फूड को एंजॉय करते नजर आए थे. उन्होंने कोरोना के कारण मास्क लगा रखा था. एक्टर का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में समीर मु्ंबई के ट्रैफिक के बीच फंसे दिख रहे थे. वहीं, अब उनके फैंस के बीच ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/p/CCdu7_0nYid/
https://www.instagram.com/p/CCdwr10nbAX/

बता दें कि समीर शर्मा कहानी घर घर की, ये रिश्ते हैं प्यार के, लेफ्ट राइट लेफ्ट, ज्योति, गीत हुई सबसे पराई, 2612, दिल क्या चाहता है, वीरानगली, वो रहने वाली महलों की जैसे शोज में नजर आए थे. इसके अलावा समीर की डेब्यू फिल्म हंसी तो फंसी थी. एक्टर मूवी इत्तेफाक में भी नजर आए थे.

https://www.instagram.com/p/CCdwr10nbAX/

वहीं, एक्टर समीर ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद डिप्रेशन और सुसाइड पर भी पोस्ट लिखा था. समीर शर्मा इस बात से परेशान लग रहे थे कि सुशांत के मेंटल हेल्थ को लेकर लोग उन्‍हें जज कर रहे थे. उन्‍होंने 22 जुलाई को अपने इंस्टाग्राम पर लिखा था, ‘मैं अब मेंटल हेल्थ के बारे में बात कर रहा हूं क्योंकि, डॉक्टर ने कंफर्म किया है कि सुशांत बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे. उन्‍होंने साफ शब्‍दों में कहा था कि डिप्रेशन का दर्द वही समझा सकता है जो उसे झेल रहा होता है.’

https://www.instagram.com/p/CC6tKq3Buoq/

बता दें कि समीर शर्मा ने मलाड पश्चिम स्थित नेहा सीएचएस बिल्डिंग में अपने घर पर फांसी लगाकर जान दी. कहा जा रहा है एक्टर ने फांसी 2 दिन पहले की थी. क्योंकि जब उनका शव देखा गया तो वो बॉडी डिकंपोज होने की हालत में थी. अभी तक कोई सुसाइड नोट पुलिस को नहीं मिला है. समीर शर्मा का शव मुंबई के मलाड में घर पर पंखे से लटका मिला. समीर कई टीवी शोज में काम कर चुके थे, जिनमें ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ भी शामिल था. हालांकि अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

Also Read: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम टीवी एक्टर समीर शर्मा ने मुंबई में की खुदकुशी, पंखे से लटका मिला शव

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola