सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ का हिस्सा बनना चाहते हैं सचिन पंडित, सुपरस्टार को मानते है अपना रोल मॉडल

Updated:
विज्ञापन

सचिन पंडित शुरुआत में वीडियो का निर्माण करने वाले निर्माताओं की मदद करते थे. उनके चैनल के लिए वे अपने वीडियो सामग्री को भेजते थे. इसके बाद उन्होंने यूट्यूब की ओर रुख किया और अपने अद्भुत कंटेंट से लाखों लोगों को प्रेरित किया.

विज्ञापन
undefined

यूट्यूब की दुनिया में सबसे सफल संगीतकार सचिन पंडित अब भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे बड़े रियलिटी शो Bigg Boss में जाना चाहते हैं. Bigg Boss का 16 वां सीजन अगले महीने से शुरू होने वाला है. उनका कहना है कि बिग बॉस पर कौन नहीं जाना चाहेगा. यह देश का सबसे पसंदीदा शो है और इसे पूरे देश में देखा जाता है. यहाँ से अपनी प्रतिभा को एक अलग पहचान मिलती है. मेरी ख्वाहिश है कि मैं इसका हिस्सा बनूं.

विज्ञापन
undefined

सचिन आज ग्लोबल डिजिटल वर्ल्ड यूट्यूब से लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली है, जिसके बाद अब वे बिग बॉस की ओर देख रहे हैं. उन्होंने कंपीटीशन के इस दौर में अपने कौशल और हुनर से यूट्यूब पर अपने लिए संभावनाओं की तलाश की और इस प्लेटफॉर्म पर अपना करियर बनाया. आज वे यूट्यूब पर किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं.

undefined

उन्होंने यूट्यूब पर न सिर्फ अपना करियर बनाया, बल्कि वे युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत भी बन गए हैं. सफलता आसानी से नहीं मिलती. यही संगीतकार सचिन पंडित के साथ भी हुआ. उन्हें भी इस क्षेत्र में सफल होने के लिए कई उतार – चढ़ाव से होकर गुजरना पड़ा.

undefined

बता दें कि सचिन पंडित शुरुआत में वीडियो का निर्माण करने वाले निर्माताओं की मदद करते थे. उनके चैनल के लिए वे अपने वीडियो सामग्री को भेजते थे. इसके बाद उन्होंने यूट्यूब की ओर रुख किया और अपने अद्भुत कंटेंट से लाखों लोगों को प्रेरित किया.

undefined

सचिन पंडित ने एक लोकप्रिय यूट्यूबर होने के साथ-साथ जानेमाने गाने को Lofi संगीत में बदल दिया. उनके इस प्रयास की खूब सराहना हुई. उन्होंने यूट्यूब पर अपनी जर्नी कोविड महामारी के वक्त शुरू की थी, जो अनवरत आगे बढ़ रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola