ePaper

Rubina Dilaik ने बॉडी शेमिंग करने पर ट्रोल्स की लगाई क्लास, दिया करारा जवाब

Updated at : 23 Nov 2021 1:40 PM (IST)
विज्ञापन
Rubina Dilaik ने बॉडी शेमिंग करने पर ट्रोल्स की लगाई क्लास, दिया करारा जवाब

बिग बॉस फेम रुबीना दिलैक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस एक्सर अपनी ग्लैमरस तसवीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं. रुबीना अपनी फिटनेस का भी पूरा ध्यान रखती हैं. वह समय-समय पर फैंस को फिट रहने के टिप्स देती हैं.

विज्ञापन
undefined

रुबीना दिलैक के सोशल मीडिया पर तगड़े फैन-फौलोइंग है. उनकी फोटोज मिनटों में वायरल हो जाती हैं. एक्ट्रेस अक्सर अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करती दिखाई देती हैं. हालांकि लॉकडाउन में उन्होंने वेट गेन कर लिया था.

undefined

अब यह बढ़ा हुआ वजन उनके फैंस को पसंद नहीं आ रहा है. इसकी वजह से ट्रोलर्स लगातार बॉडी शेमिंग कर रहे हैं. अब रुबीना ने सभी को मुंहतोड़ जवाब दिया है. रुबीना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है.

undefined

रुबीना ने अपने कुछ फोटोज शेयर करते हुए ट्रोलर्स को जवाब दिया. इन फोटोज में एक्ट्रेस पीले रंग के स्वेटर में नजर आ रही हैं. उन्होंने अपने बाल खोले हुए हैं और वो सूरज के साथ पोज दे रही हैं.

undefined

रुबीना दिलैक ने लिखा, मेरे प्यारे शुभचिंतकों, मैं बीते काफी वक्त से ये देख रही हूं कि मेरा बढ़ा हुआ वजन आपको परेशान कर रहा है. आप लोग लगातार मुझे नफरत भरे मैसेज और मेल भेज रहे हैं. आप मुझे मेरे फैन न रहने की धमकी दे रहे हैं क्योंकि मैं मोटी हो गई हूं, अच्छे कपड़े नहीं पहनती और बड़े प्रोजेक्ट्स पाने के लिए मेहनत नहीं कर रही हूं.

undefined

रूबीना ने आगे लिखा, आपके लिए मेरे टैलेंट से ज्यादा मेरी फिजीक ज्यादा जरूरी हैं. मैं अपने फैंस का बहुत सम्मान करती हूं. इसलिए खुद को मेरा फैन कहना बंद कर दीजिए.

undefined

रुबीना दिलैक का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कई फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कई उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं. कमेंट में एक फैन ने उनके साथ खड़े रहने की बात की.

undefined

आपको बता दें कि रुबीना ने कोरोना से ठीक होने के दौरान करीब 7 किलो वजन बढ़ा लिया था. बढ़े हुए वजन के कारण रुबीना खुद को काफी अनकम्फर्टेबल महसूस कर रही हैं. हाल ही में उनका लेटेस्ट सॉन्ग ‘शाहरुख खान’ रिलीज हुआ है, जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola