ePaper

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के शो को बीच में छोड़ सकता है ये कंटेस्टेंट! स्टंट के दौरान हुआ घायल

Updated at : 26 May 2023 2:39 PM (IST)
विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के शो को बीच में छोड़ सकता है ये कंटेस्टेंट! स्टंट के दौरान हुआ घायल

शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' का 13वां सीजन दर्शकों को एंटरटेन के लिए पूरी तरह से तैयार है. शो की शूटिंग केपटाउन में हो रही है. कहा जा रहा है कि स्टंट के दौरान रोहित रॉय घायल हो गए.

विज्ञापन

Khatron Ke Khiladi 13: टीवी के पॉपुलर शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13‘ का 13वां सीजन जल्द ही टीवी पर टेलीकास्ट होगा. शो का हिस्सा रोहित रॉय भी है. हाल ही में खबर आई थी कि रोहित पहला स्टंट करते वक्त काफी डर गए थे. उनकी हालत काफी बुरी थी. अब लेटेस्ट अपडेट की मानें तो एक्टर एक स्टंट के दौरान घायल हो गए. कहा जा रहा है कि इस वजह से मुंबई अपने घर भी लौट सकते हैं.

रोहित रॉय हुए घायल

रोहित रॉय इन दिनों ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ को लेकर चर्चा में है. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो रोहित एक स्टंट के दौरान घायल हो गए. एक सूत्र का कहना है कि एक्टर बहुत निराश है. कहा जा रहा है कि मेकर्स उन्हें शो में रखने की बहुत कोशिश कर रहे है, लेकिन चोट बहुत गहरी है और वो जल्दी ठीक नहीं हो सकती. ऐसे में कहा जा रहा है कि वो मुंबई वापस लौट सकते है.

पहले एलिमिनेशन में बाहर हुई अंजलि आनंद

खतरों के खिलाड़ी 13 के पहले एलिमिनेशन को लेकर खबरें सोशल मीडिया पर चल रही है. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि शो में डबल एलिमिनेशन होने वाला है. अब ताजा अपडेट की मानें तो पहले एलिमिनेशन में रूही चतुर्वेदी का सफर खत्म होने वाला है. अंजलि आनंद नहीं, रूही को शो को छोड़कर जाना होगा. हालांकि इसपर ऑफिशियल कुछ कहा नहीं गया है.

Also Read: Khatron Ke Khiladi 13: पहले एलिमिनेशन में बाहर होगी टीवी की ये लोकप्रिय हसीना,नाम जान लगेगा झटका,लेटेस्ट अपडेट
जानें कब से शुरू होगा शो

सियासत डॉट कॉम की रिपोर्ट की मानें तो खतरों के खिलाड़ी 13 को आप जुलाई के मिड से देख सकते है. ये कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट होगा. हर शनिवार-रविवार को रात 9:30 बजे ये देगा. हालांकि मेकर्स ने इसपर कुछ नहीं कहा है. फैंस को अनाउंसमेंट का इंतजार है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola