Roadies 19 के ऑडिशन हुए शुरू, इंदौर, दिल्ली और चंडीगढ़ में इन जगहों पर जाकर ले सकते हैं हिस्सा
Published by : Ashish Lata Updated At : 10 Apr 2023 5:49 PM
Roadies Season 19: रियलिटी शो रोडीज 19 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब खबर है कि गौतम गुलाटी, प्रिंस नरूला के साथ गैंग लीडर के तौर पर नजर आएंगे. आईये जानते हैं इस सीजन के ऑडिशन कब से शुरू होंगे.
Roadies Season 19: रोडीज अपने 19वें सीजन के साथ रोडीज: कर्म या कांड के साथ वापस आ गया है. शो के इस बार भी होस्ट के तौर पर सोनू सूद ही रहेंगे. वहीं लोकप्रिय अभिनेता और रियलिटी टेलीविजन स्टार गौतम गुलाटी की नई एंट्री हुई है, वह इस सीजन में टीम लीडर के तौर पर नजर आएंगे. उनका साथ प्रिंस नरूला भी देंगे. बता दें कि रोडीज: कर्म या कांड नए सीजन के लिए प्रतिभाशाली अभिनेता का स्वागत करेगा, जो एक अभूतपूर्व, रोमांचकारी सवारी होने का वादा करता है.
गौतम गुलाटी ने बिग बॉस सीजन 8 का खिताब अपने नाम किया है. अपनी स्मार्टनेस की वजह से एक्टर अक्सर लाइमलाइट में बने रहते हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. एक्टर को अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है. उन्हें शो और फिल्मों की कई शैलियों में अपनी भूमिकाओं के लिए बड़े पैमाने पर फैनबेस से अपार प्यार मिलता है. रोडीज: कर्म या कांड के निर्माताओं ने गौतम गुलाटी की एक क्लिप साझा की है और इस क्लिप के कैप्शन में लिखा है, “वी लव, वी लव गौटी! गौतम सिटी तो पहले से ही बनी हुई है, आओ इस बार गौतम की गैंग बनाएं”.
https://www.instagram.com/p/Cqz7PVepEGw/?hl=en
https://www.instagram.com/p/CqxTjJrJeDx/?hl=en
https://www.instagram.com/p/CquP-TgJKi_/?hl=en
गैंग लीडर गौतम गुलाटी ने कहा, ”एमटीवी रोडीज-‘कर्म या कांड’ का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा लग रहा है. मेरा ब्रांड के साथ एक मजबूत जुड़ाव है, और मैं इस नए रोमांच के लिए बहुत उत्साहित हूं! इस प्रतिष्ठित शो में गैंग लीडर का पदभार संभालना एक बड़ी जिम्मेदारी है और मैं इसके लिए तैयार हूं. मैं निश्चित रूप से सोनू सूद और मेरे साथी गैंग लीडर्स के साथ इस सीजन में आने वाले कुछ महाकाव्य कांड का इंतजार कर रहा हूं!
Also Read: सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा शो में काम करने पर सालों बाद तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं कभी भी साथ…
इन शहरों में इस दिन होगा ऑडिशन
बता दें कि ‘कर्म या कांड’ की शानदार थीम के साथ, एमटीवी रोडीज़ सीज़न 19 अपने बहुप्रतीक्षित ऑन-ग्राउंड ऑडिशन के साथ वापसी करने के लिए तैयार है, ये इच्छुक उम्मीदवारों को उनके जीवन की सबसे बड़ी यात्रा का हिस्सा बनने का मौका देगा. इंदौर में 20 अप्रैल को ऑडिशन होंगे, वहीं दिल्ली में 15 अप्रैल को टीम आएगी. चंडीगढ़ में 13 तो पुणे में 22 तारीख को दिखा पाएंगे अपना टैलेंट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










