ePaper

रश्मि देसाई का लेटेस्‍ट फोटो में दिखा हॉट अंदाज, फैंस ने कमेंट में लिखा मोबाइल पर ज्यादा...

Updated at : 11 Feb 2021 12:42 PM (IST)
विज्ञापन
रश्मि देसाई का लेटेस्‍ट फोटो में दिखा हॉट अंदाज, फैंस ने कमेंट में लिखा मोबाइल पर ज्यादा...

rashami desai bold photo in white dress naagin actress hot and stunnig photos viral on social media fans crazy bud : सीरियल 'नागिन' एक्‍ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai) आए दिन अपनी बोल्‍ड और ग्‍लैमरस तसवीरें शेयर करती रहती हैं. वो सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और उनके चाहनेवालों की लिस्‍ट भी लंबी है.

विज्ञापन

Rashami Desai Bold Photo : सीरियल ‘नागिन’ एक्‍ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai) आए दिन अपनी बोल्‍ड और ग्‍लैमरस तसवीरें शेयर करती रहती हैं. वो सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और उनके चाहनेवालों की लिस्‍ट भी लंबी है. अब रश्मि देसाई की एक तसवीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें उनका हॉट अंदाज नजर आ रहा है. इन तसवीरों में वो दिलकश पोज देती नजर आ रही हैं.

रश्मि देसाई इस तसवीर में व्हाइट स्वेटर में नजर आ रही हैं. उनका विंटर लुक को लोग बेहद पसंद कर रहे है. वो मोबाइल फ़ोन पर बात करते हुए पोज देती नजर आ रही हैं. इस तसवीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, पाना भी मुश्किल होता है और छोडना भी. इस तसवीर को लोग जमकर पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CLErubZAOXJ/

इस तसवीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, वाह क्या खूबसूरत तसवीर आई है. एक और यूजर ने लिखा, मैम आप किसको कॉल आ रही है. एक और यूजर ने लिखा, लाईट और शैडो का शानदार बैलेंस. एक और यूजर ने लिखा, आपको हेयरकिलप आपको डिस्क्राइब कर रहा है. एक और यूजर ने लिखा, कोई ऐसा शोना कैसे हो सकता है. एक और यूजर ने लिखा, मोबाइल पर ज्यादा बात करते हो लगता है.

https://www.instagram.com/p/CHRuxaDAn6M/

बता दें कि रश्मि देसाई अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने डांस को लेकर भी जानी जाती हैं. अकसर अपने डांस वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती हैं. हाल ही में रश्मि ने इंस्टाग्राम पर एक यूजर की क्लास लगाई जिसने उनकी उम्र को लेकर गंदा कमेंट किया था. रश्मि ने लिखा ता, ‘तू है कौन बे? क्या तुम्हारे यही विचार अपनी मां, बहन, गर्लफ्रेंड या बाकी महिलाओं के लिए है? यही तुम्हारे माता-पिता या आपके आसपास के माहौल ने सिखाया है या यह तुम्हारा खुद का गंदा दिमाग है.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : ‘बबीता जी’ ने फ्रिल ड्रेस में कराया बोल्‍ड फोटोशूट, तसवीरों में दिखा एक्‍ट्रेस का हॉट अंदाज

रश्मि देसाई टीवी की जानीमानी एक्‍ट्रेस हैं. उन्‍होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्‍म ये लम्‍हें जुदाई के (2004) से की थी. अभिनेत्री ने टीवी की दुनिया में सीरियल ‘उतरन’ से एंट्री की थी जिसमें उनकी एक्टिंग को सराहा गया था. इसके बाद वह ‘दिल से दिल तक’ सीरियल में नजर आईं थी जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला संग उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया. रियेलिटी शो बिग बॉस में भी रश्मि देसाई ने प्रशंसकों का दिल जीता. उन्‍होंने नागिन 4 में अपने किरदार श्‍लाका के जरिए भी लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola