ePaper

रश्मि देसाई का व्‍हाइट क्रॉप टॉप में दिखा हॉट अंदाज, फैंस ने कमेंट में लिखा,' हमारा दिल आपके पास'

Updated at : 26 Feb 2021 1:08 PM (IST)
विज्ञापन
रश्मि देसाई का व्‍हाइट क्रॉप टॉप में दिखा हॉट अंदाज, फैंस ने कमेंट में लिखा,' हमारा दिल आपके पास'

rashami desai bold photo in white crop top naagin actress hot photo viral on social media fans says hamara dil aapke paas hai bud: 'नागिन' एक्‍ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai) आए दिन अपनी खूबसूरत और ग्‍लैमरस तसवीरों की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं. वो सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और उनकी तगड़ी फैन फ्लोविंग भी है.

विज्ञापन

Rashami Desai bold photo : ‘नागिन’ एक्‍ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai) आए दिन अपनी खूबसूरत और ग्‍लैमरस तसवीरों की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं. वो सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और उनकी तगड़ी फैन फ्लोविंग भी है. लोग उनकी तसवीरों को बेसब्री से इंतजार करते हैं. अब उनकी लेटेस्‍ट तसवीर (Rashami Desai Bold Photo) तेजी से वायरल हो रही है जिसमें उनका अंदाज बेहद बोल्‍ड नजर आ रहा है.

रश्मि देसाई इस तसवीर में बेहद हॉट नजर आ रही हैं. वो व्‍हाइट वूलेन क्रॉप स्‍वेटर में नजर आ रही हैं. इसके साथ वो ब्‍लैक एंड व्‍हाइट पैंट में दिख रही हैं. रश्मि देसाई ओपन हेयर में स्‍टाइलिश पोज देती दिख रही हैं. कुछ ही घंटों पहले शेयर की गई इस तसवीर 117, 647 व्‍यूज मिल चुके हैं जो बढ़ता ही जा रहा है. इस तसवीर पर लोग जमकर रिएक्‍ट कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CLtVvnmA8mQ/

इस तसवीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा,’ बहुत क्‍यूट लग रही हो रश्मि देसाई.’ एक और यूजर ने लिखा,’ आप पर से नजर नहीं हटती.’ एक और यूजर ने लिखा,’ दिल चीज क्‍या है आप मेरी जान लिजिए, बस एक बार मुझे नोटिस कर लो रश्मि देसाई.’ एक और यूजर ने लिखा,’ इन्‍ना सोना तैनू रब ने बनाया.’ एक और यूजर ने लिखा,’ हमारा दिल आपके पास है.’ लोग रश्मि देसाई की इस तसवीर को बेहद पसंद कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CKiPj1vA6AV/
https://www.instagram.com/p/CIkYVDggITr/

बता दें कि रश्मि देसाई अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने डांस को लेकर भी जानी जाती हैं. अकसर अपने डांस वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती हैं. हाल ही में रश्मि ने इंस्टाग्राम पर एक यूजर की क्लास लगाई जिसने उनकी उम्र को लेकर गंदा कमेंट किया था. रश्मि ने लिखा ता, ‘तू है कौन बे? क्या तुम्हारे यही विचार अपनी मां, बहन, गर्लफ्रेंड या बाकी महिलाओं के लिए है? यही तुम्हारे माता-पिता या आपके आसपास के माहौल ने सिखाया है या यह तुम्हारा खुद का गंदा दिमाग है.

Also Read: शहनाज गिल ऑफ शोल्‍डर ड्रेस में दिखीं बेहद बोल्‍ड, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तसवीरों पर दिल हार बैठे फैंस

रश्मि देसाई टीवी की जानीमानी एक्‍ट्रेस हैं. उन्‍होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्‍म ये लम्‍हें जुदाई के (2004) से की थी. अभिनेत्री ने टीवी की दुनिया में सीरियल ‘उतरन’ से एंट्री की थी जिसमें उनकी एक्टिंग को सराहा गया था. इसके बाद वह ‘दिल से दिल तक’ सीरियल में नजर आईं थी जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला संग उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया. रियेलिटी शो बिग बॉस में भी रश्मि देसाई ने प्रशंसकों का दिल जीता. उन्‍होंने नागिन 4 में अपने किरदार श्‍लाका के जरिए भी लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola