ePaper

Raju Srivastava Health Update: राजू श्रीवास्तव की दबी हुई है ब्रेन की नस, MRI रिपोर्ट में आई ये बात सामने

Updated at : 15 Aug 2022 7:15 AM (IST)
विज्ञापन
Raju Srivastava Health Update: राजू श्रीवास्तव की दबी हुई है ब्रेन की नस, MRI रिपोर्ट में आई ये बात सामने

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत बेहद नाजुक है. दिल्ली के एम्स अस्पताल में लगातार डॉक्टर उनके हेल्थ को मॉनिटर कर रहे है. लेटेस्ट अपडेट की मानें तो राजू की एमआरआई रिपोर्ट सामने आई है, जो उनके भाई ने बताई है.

विज्ञापन

Raju Srivastava Health Update: राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) को बुधवार को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद एम्स में उनका इलाज चल रहा है. इस समय राजू अपनी जिंदगी के लिए लड़ रहे है और परिवार से लेकर उनके चाहने वाले उनके जल्द ठीक होने के लिए दुआ कर रहा है. लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, राजू का MRI रिपोर्ट सामने आई है, जिसके अनुसार कॉमेडियन के दिमाग की कोई नस दबी हुई है.

राजू श्रीवास्तव का हेल्थ अपडेट 

राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ने के उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी. उनके हेल्थ को लेकर लगातार कई खबरें सोशल मीडिया पर आ रही है. आज तक की एक रिपोर्ट की मानें तो राजू के भाई दीपू श्रीवास्तव ने उनके एमआरआई रिपोर्ट के बारे में बताया. दीपू ने बताया कि राजू के ब्रेन की कोई नस दबी हुई है. डॉक्टर इसे ठीक करने के लिए अपने स्तर पर पूरी कोशिश कर रहे है.

डॉक्टरों ने क्या कहा?

डॉक्टरों की मानें तो राजू श्रीवास्तव को ठीक होने में अभी हफ्ते 10 दिन लग सकते है. गौरतलब है कि बीते दिन राजू के भतीजे कुशल श्रीवास्तव ने ईटाइम्स से बातचीत में उनकी हालत के बारे में बताया था. कुशल ने कहा, राजू जी की हालत धीरे-धीरे और बेहतर हो रही है. डॉक्टर भी कह रहे है कि वो पॉजिटिव रिस्पांस दिखा रहे है. राजू जी ने हाथ-पैर हिलाए जिसकी जानकारी डॉक्टरों ने हमें दी है.

Also Read: राजू श्रीवास्तव को होश में लाने के लिए अमिताभ बच्चन ने भेजा खास संदेश, कहा-राजू उठो…, जानें पूरा मैसेज
राजू श्रीवास्तव के परिवार वाले

राजू श्रीवास्तव के परिवार वालों ने बयान जारी कर कहा था, ‘राजू श्रीवास्तव जी की हालत स्थिर बनी हुई है. हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं. डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं और अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं. निरंतर प्यार और समर्थन के लिए सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद.’

बिग बॉस में नजर आ चुके है राजू श्रीवास्तव

राजू श्रीवास्तव, 1980 के दशक के अंत से मनोरंजन जगत में सक्रिय रहे हैं. उन्हें 2005 में स्टैंड-अप कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के पहले सीजन में भाग लेने के बाद पहचान मिली थी. उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’, ‘बाजीगर’, ‘बॉम्बे टू गोवा’ (रीमेक) और ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया है. वह ‘बिग बॉस’ सीजन तीन के प्रतियोगियों में से एक थे. श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष भी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola