राजू श्रीवास्तव ने पिछले साल कुछ इस तरह मनाया था अपना आखिरी जन्मदिन, फैमिली के साथ सड़क पर काटा था केक

देश के मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं रहें. उनकी कमी हमेशा ही फैंस के बीच महसूस होगी. ऐसे में अब उनके निधन के बाद गजोधर भैया की पूरानी तसवीरें वायरल हो रही है. फोटोज में एक्टर को अपना आखिरी जन्मदिन मनाते देखा जा सकता है.
राजू श्रीवास्तव की मौत ने हर किसी को सदमे में डाल दिया है. सबको यही लग रहा है कि आखिर क्यों वो इतनी जल्दी चले गए. उनके चाहने वाले यकीन नहीं कर पा रहे हैं, कि ‘गजोधर भैया’ पर हमारे बीच नहीं है. आज दिल्ली के निगमबोध घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया. बेटे आयुष्मान ने नम आंखों से पिता को मुखाग्नि दी. अब राजू श्रीवास्तव की मौत के बाद उनकी पुरानी तसवीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इसी में से एक फोटो है, उनके जन्मदिन की या यूं कहे उनके आखिरी जन्मदिन की. बता दें कि बीते 10 अगस्त को सीने में दर्द और जिम में वर्कआउट के दौरान गिरने के बाद उन्हें एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां बीते दिनों उनका निधन हो गया.
दरअसल राजू श्रीवास्तव ने इंस्टाग्राम पर अपने जन्मदिन की कुछ तसवीरें शेयर की. इन फोटोज में कॉमेडियन को अपना जन्मदिन धूमधान के साथ मनाते हुए देखा गया. तसवीरों में वह सड़क पर कार्यकर्ताओं के साथ केक काटते दिखाई दिए. इसमें उनकी पत्नी शिखा श्रीवास्तव, बेटी अंतरा और बेटा आयुष्मान देखे जा सकते हैं. सभी काफी खुश लग रहे हैं. राजू भैया भी हंसी-खुशी जन्मदिन मना रहे हैं. उनकी ये तसवीरें फैंस को इमोशनल कर रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि वह उनका आखिरी जन्मदिन होगा.
Also Read: राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा का छलका दर्द, पति की मौत पर बोली- बस इतना ही कह सकती हूं कि वह एक…
उन्होंने राजू श्रीवास्तव की आखिरी इच्छा के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि वह ‘बॉम्बे टू गोवा’ के सीक्वल में काम करना चाहते थे. ”मुझे याद है कि उनसे आखिरी मुलाकात मुंबई के एक कार्यालय में हुई थी. सुनील भी वहां थे और हमने पूछा कि फिल्मों के लिए सब्सिडी के लिए आवेदन कैसे करें. उन्होंने इसमें सभी कॉमेडियन के साथ हमारी हिट फिल्म बॉम्बे टू गोवा के सीक्वल की तरह फिल्म बनाने के विचार पर भी चर्चा की. यह उनकी आखिरी इच्छा थी और हम सभी कॉमेडियन के साथ फिल्म बनाने की उनकी इच्छा को पूरा करने की कोशिश करेंगे.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










