अनंत अंबानी की ग्रह शांति पूजा में होने वाली दुल्हन से ज्यादा साली ने ढाया कहर! नेटीजंस ने कहा- “घरवाली से सुंदर होने वाली साली”

Updated:
विज्ञापन
अनंत अंबानी की ग्रह शांति पूजा में होने वाली दुल्हन से ज्यादा साली ने ढाया कहर! नेटीजंस ने कहा- “घरवाली से सुंदर होने वाली साली”

Radhika Merchant Sister: आजकल जहां देखो वहां बस एक ही चर्चाएं हो रही हैं, वह है अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी. शादी में दुनिया भर से नामी हस्तियां शामिल हो रही हैं. जिनकी तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर छाए रहती हैं. नेटीजंस के लिए इन सेलिब्रिटीज के लुक किसी फैशन गोल से […]

विज्ञापन

Radhika Merchant Sister: आजकल जहां देखो वहां बस एक ही चर्चाएं हो रही हैं, वह है अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी. शादी में दुनिया भर से नामी हस्तियां शामिल हो रही हैं. जिनकी तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर छाए रहती हैं. नेटीजंस के लिए इन सेलिब्रिटीज के लुक किसी फैशन गोल से कम नहीं है. यहां तक की फैशन गोल सेट करने में अंबानी परिवार भी पीछे नहीं है. ऐसे में अंबानी परिवार के जिस शक्श ने नेटीजंस का ध्यान सबसे ज्यादा अपनी ओर आकर्षित किया है, वह है राधिका मर्चेंट की बड़ी बहन अंजली मर्चेंट. दरअसल, उन्हें गृह शांति पूजा के दौरान स्पॉट किया गया था, जिसमें वह काफी सिंपल और सोभर नजर आ रही हैं. लिए उनके इस लोक के बारे में विस्तार से जानते हैं.

Also Read Anant Radhika Wedding: बेटे की शादी के लिए नीता अंबानी ने बनारस में की करोड़ों की शॉपिंग

ग्रह शांति पूजा के दौरान अंजलि ने एथनिक लुक कैरी किया था, जिसमें उन्होंने गुजरात की सबसे चर्चित साड़ी को पहना है. यह साड़ी मैरून कलर की है, जो उन पर काफी सुंदर लग रही है. इस साड़ी को और सुंदर बनाने के लिए इसमें गोल्डन तड़कता भड़कता बॉर्डर दिया गया है, जो साड़ी को काफीरॉयलजो साड़ी को काफी रॉयल लुक दे रहा है. लेकिन साड़ी से भी ज्यादा ध्यान उनके पीकॉक डिज़ाइन और हैवी एंब्रॉयडरी वाले ब्लाउज ने खींचा. अगर आप भी शादी वाले सीजन में कुछ अलग लुक ट्राई करना चाहते हैं तो ये लुक आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है. अंजली को उनके इस लुक के लिए सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिल रहा है. नेटिजंस तो यहां तक कह रहे हैं कि, “घरवाली से सुंदर होने वाली साली.”

Also Read अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी का इनविटेशन कार्ड बेहद खास, वेडिंग बॉक्स में है अनोखी चीज

दरअसल, अंजली राधिका मर्चेंट से 5 साल बड़ी हैं. उन्होंने अपनी बैबसन कॉलेज से स्ट्रेटेजिक मैनेजमेंट और एंटरप्रेन्योरशीप में बीएससी कंप्लीट की है. पेशे से वह एक बिजनेस वूमेन हैं. निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने साल 2020 में बिजनेस मैन अमन मजीथिया से शादी की थी.

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola