Human Trafficking Case: पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को HC से बड़ी राहत, पटियाला कोर्ट की सजा को किया निलंबित

Published by : Pritish Sahay Updated At : 15 Sep 2022 6:16 PM

विज्ञापन

Human Trafficking Case: मानव तस्करी मामले में गायक दलेर मेहंदी को पटियाला की ट्रायल कोर्ट ने दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई थी. जिसे पटियाला के एडिशनल सेशन जज ने बरकरार रखा था. लेकिन पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने निचली अदालत द्वारा सुनाई गई सजा पर रोक लगा दी है.

विज्ञापन

Human Trafficking Case: मानव तस्करी मामले में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट से पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को बड़ी राहत मिली है. कबूतरबाजी मामले में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने निचली अदालत द्वारा सुनाई गई सजा पर रोक लगा दी है. बता दें, पटियाला कोर्ट ने 2003 के मानव तस्करी मामले में उन्हें दो साल कैद की सजा सुनाई थी. इस फैसले के खिलाफ दलेर मेहंदी ने पटियाला के एडिशनल सेशन जज के समक्ष अपील दायर की थी. लेकिन वहां से गायक को कोई राहत नहीं मिली.

पटियाला की ट्रायल कोर्ट ने सुनाई थी सजा: मानव तस्करी मामले में गायक दलेर मेहंदी को पटियाला की ट्रायल कोर्ट ने दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई थी. वहीं कोर्ट के फैसले के खिलाफ दलेर मेहंदी ने पटियाला के एडिशनल सेशन जज के सामने अपील दायर कर ट्रायल कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी. लेकिन लंबी चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने दलेर मेहंदी की अपील को खारिज करते हुए उनकी सजा को बरकरार रखा.

हाईकोर्ट में दायर की अपील: चार साल चली सुनवाई के बाद पटियाला की ट्रायल कोर्ट की सजा को  पटियाला के एडिशनल सेशन ने भी बरकरार रखा. जिसके बाद दलेर ने हाईकोर्ट में रिवीजन पिटीशन दायर किया. जिसमें दलेर मेंहदी ने हाईकोर्ट से अपील करते हुए कहा है कि जब तक उनकी सजा के खिलाफ अपील लंबित रहती है तब तक उनकी सजा पर रोक लगाई जाए. वहीं कोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया हैं.

जेल में हैं दलेर मेहंदी: गौरतलब है कि गायक दलेर मेहंदी अभी पटियाला जेल में बंद हैं.  दरअसल पटियाला के एडिशनल सेशन जज जुलाई 2022 में उनकी अपील को खारिज किया था. इस कारण पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है. दलेर पर कुल 31 मामले दर्ज हैं. दलेर मेहंदी और  उनके भाई शमशेर पर गैरकानूनी तरीके ले लोगों को विदेश भेजने का आरोप है. 

Also Read: Liquor Scam: अरविंद केजरीवाल के मंत्री सत्येंद्र जैन से जेल में ED करेगी पूछताछ, विशेष CBI कोर्ट का फैसला

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola