ePaper

Pankaj Udhas Death: लोकप्रिय गजल गायक पंकज उधास का निधन, जानिए उनके बारे में सबकुछ

Updated at : 26 Feb 2024 5:59 PM (IST)
विज्ञापन
Pankaj Udhas Death: लोकप्रिय गजल गायक पंकज उधास का निधन, जानिए उनके बारे में सबकुछ

Pankaj Udhas Death: मशहूर गायक पंकज उधास का निधन हो गया है. वह 72 वर्ष के थे. यह खबर उनके परिवार ने साझा की. एक बयान में, उन्होंने कहा, "बहुत भारी मन से, हम आपको लंबी बीमारी के कारण 26 फरवरी, 2024 को पद्मश्री पंकज उधार के दुखद निधन के बारे में सूचित करते हुए दुखी हैं."

विज्ञापन

Pankaj Udhas Death

Pankaj Udhas Death: लोकप्रिय गजल गायक पंकज उधास का निधन, जानिए उनके बारे में सबकुछलोकप्रिय गजल और पार्श्व गायक ने 72 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली. उधास परिवार ने पुष्टि की है कि उनकी मृत्यु लंबी बीमारी के कारण हुई. उनकी बेटी नायाब ने इंस्टाग्राम पर एक बयान साझा किया, जिसमें लिखा था, “भारी मन से, हम आपको लंबी बीमारी के कारण 26 फरवरी 2024 को पद्मश्री पंकज उधास के दुखद निधन के बारे में सूचित करते हुए दुखी हैं.” इस खबर को सुनने के बाद फैंस काफी ज्यादा दुखी हो गए. एक यूजर ने लिखा, “भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “आपके नुकसान के बारे में सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ, मजबूत रहें और कृपया मेरी संवेदनाएं स्वीकार करें.” पंकज उधास को महेश भट्ट की 1986 की क्राइम थ्रिलर नाम से चिट्ठी आई है, प्रवीण भट्ट की 1998 की फिल्म एक ही मकसद से चांदी जैसा रंग है, फिरोज खान की 1988 की एक्शन थ्रिलर दयावान से आज फिर तुमपे, जीये तो जैसे यादगार ट्रैक के लिए अपनी आवाज देने के लिए जाना जाता है.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola