Bigg Boss 20: टास्क में आरिशफा का पैर खींचने पर भड़के काजी, स्काउट का पर्सनल वार; जानें आज का पूरा ड्रामा!
आरिशफा, स्काउट, काजी - फोटो इंस्टाग्राम
बिग बॉस 20 में आज का दिन तीखी नोकझोंक और मजेदार टास्क से भरा रहा. काजी-स्काउट में झड़प, आसिफ की जीत और कल के धमाकेदार परफॉरमेंस का सस्पेंस. जानिए क्या हुआ घर के अंदर.
Bigg Boss 20 के घर में आज का एपिसोड तीखी नोकझोंक, टास्क की कड़ी टक्कर और मस्ती-मजाक के नाम रहा. दिन की शुरुआत जहां एक टास्क के दौरान हुए झगड़े से गरमाई, वहीं दिन ढलते-ढलते घर का माहौल बिल्कुल शांत हो गया.
आरिशफा का पैर खींचने पर भड़के काजी, यंग डीएसए से भी हुई तकरार
घर में चल रहे एक टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया जब स्काउट ने आरिशफा खान का पैर खींच दिया. यह देखकर काजी तौकीर का पारा चढ़ गया और उन्हें स्काउट की यह हरकत बिल्कुल पसंद नहीं आई. काजी ने तुरंत इस पर ऐतराज जताया और दोनों के बीच जोरदार बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते यह लड़ाई आगे बढ़ी और यंग डीएसए भी इसमें कूद पड़े, जिसके बाद काजी और यंग के बीच तीखी तू-तू-मैं-मैं देखने को मिली.
आसिफ ने काजी को दी मात, स्काउट बोले '200 पुशअप हवा हो गए'
टास्क के अगले राउंड में आसिफ खान और काजी तौकीर के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला. इस कड़े कॉम्पिटिशन में आसिफ ने शानदार बाजी मारते हुए जीत हासिल की. आसिफ की जीत देखकर स्काउट बेहद खुश नजर आए और उन्होंने काजी पर तंज कसते हुए पर्सनल कमेंट कर दिया. स्काउट ने चुटकी लेते हुए कहा - " 200 पुशअप हवा हो गए!"
स्काउट-यंग की मस्ती, काजी के गानों पर झूमे घरवाले
टास्क के तनाव के बाद स्काउट और यंग डीएसए अपने मस्ती भरे अंदाज में आ गए. दोनों ने एक नया मजेदार ट्विस्ट लाया, जहां स्काउट और यंग एक-दूसरे के आमने-सामने कंटेस्टेंट बने और इस पूरे खेल का संचालक काजी को बना दिया गया. संचालक बनते ही टास्क काफी दिलचस्प हो गया. काजी ने इस दौरान अपने गानों से समां बांध दिया और पूरे घर को जमकर झुमाया. आखिर में काजी ने यंग डीएसए को विजेता घोषित किया.
दिन के आखिर में शांत रहा माहौल, अपनी-अपनी बातें करते दिखे घरवाले
टास्क खत्म होने के बाद कुछ देर तक काजी और स्काउट के झगड़े को लेकर दोनों गुटों में अलग-अलग चर्चा चलती रही. सभी सदस्यों ने अपनी-अपनी राय रखी. हालांकि, इसके बाद घर का माहौल पूरी तरह शांत और सामान्य हो गया. सभी कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे के साथ बैठकर पुराने किस्से और कहानियां साझा करते नजर आए.
कल के एपिसोड का सस्पेंस: मंच पर होगा धमाकेदार परफॉर्मेंस!
एपिसोड के अंत में बिग बॉस ने कल के लिए एक बड़ा सस्पेंस छोड़ दिया है. मेकर्स ने प्रोमो में दिखाया है कि घर के अंदर एक शानदार स्टेज सेटअप किया गया है. कल के एपिसोड में काजी तौकीर, स्काउट और गुल्लू का जबरदस्त परफॉर्मेंस देखने को मिलने वाला है. प्रोमो में काजी मंच पर डांस करते नजर आ रहे हैं, जिससे साफ है कि कल का दिन फुल ऑन एंटरटेनमेंट से भरपूर होगा.
ये भी पढ़ें: Photo Story: पटना से ग्लोबल स्टार तक! दलेर मेहंदी की हिट्स, विवाद और पूरी कहानी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए