OTT Releases This Week: इस हफ्ते धमाका तय, एंटरटेनमेंट ओवरलोड… रिलीज होंगी ये धांसू फिल्में-वेब सीरीज

Updated:
विज्ञापन

Friday OTT Releases

OTT Releases This Week: अगले हफ्ते आपको ओटीटी पर कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है, जिसमें दर्शकों को रोमांस से लेकर कॉमेडी और सस्पेंस मिलेगा. लिस्ट में गुड बैड अग्ली से लेकर द रॉयल्स शामिल है. इसे नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

OTT Releases This Week: आने वाले हफ्ते में ओटीटी पर कई धांसू फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है, जो दर्शकों को एंटरटेनमेंट के रोलर-कोस्टर राइड पर लेकर जाएगी. इसमें गुड बैड अग्ली से लेकर द रॉयल्स और ग्राम चिकित्सालय शामिल है. इसे नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

गुड बैड अग्ली

कब देखें- 8 मई
कहां देखें- नेटफ्लिक्स

इसकी कहानी एक खतरनाक डॉन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने परिवार के साथ शांतिपूर्ण जीवन जीने के लिए अपना प्रोफेशन बदल लेता है. हालांकि उसका काला अतीत उसे परेशान करता है. मूवी में अजित कुमार, अर्जुन दास, त्रिशा कृष्णन, प्रिया प्रकाश वारियर, शाइन टॉम चाको और राहुल देव मुख्य भूमिकाओं में हैं.

द रॉयल्स

कब देखें- 9 मई
कहां देखें- नेटफ्लिक्स

इसकी कहानी एक राजकुमार और एक सफल टेक स्टार्टअप बिजनेसमैन के बीच टकराव पर आधारित है. वे एक-दूसरे के करीब आते हुए अपनी विपरीत दुनिया की खोज करते हैं. शो में मोहित वर्मा, नोरा फतेही, डिनो मोरिया, चंकी पांडे और जीनत अमान प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

ग्राम चिकित्सालय

कब देखें- 9 मई
कहां देखें- प्राइम वीडियो

कहानी एक डॉक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक बड़े शहर से एक छोटे से गांव में आता है. गांव में एक सरकारी क्लिनिक का प्रभार संभालने के कारण उसे नए माहौल में ढलने में समय लगता है. सीरीज में अमोल पाराशर, आनंदेश्वर द्विवेदी, आकाश मखीजा, गरिमा विक्रांत सिंह और विनय पाठक प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

अक्कडा अम्माई इक्कडा अब्बाई

कब देखें- 8 मई
कहां देखें- ईटीवी विन

फिल्म एक ऐसे युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका अंधविश्वास है कि उसे जीवन में किसी की मदद नहीं करनी चाहिए. जब ​​उसे एक दूरदराज के गांव में काम दिया जाता है, तो उसे गांव में प्रवेश करने से मना कर दिया जाता है. बाद में, उसे इस शर्त के साथ अनुमति दी गई कि उसे गांव में रहने वाली एक खूबसूरत महिला से दूर रहना होगा. तेलुगु फिल्म में प्रदीप मचीराजू, दीपिका पिल्ली, वेनेला किशोर, गेटअप श्रीनु, मुरलीधर गौड़, जॉन विजय और सत्या ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं.

यह भी पढ़ें- Raid 2 Box Office: ब्लॉकबस्टर की राह पर अजय देवगन की रेड 2, इन टॉप फिल्मों के रिकॉर्ड को पलभर में तोड़ा

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola