टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

टीवी अदाकारा नीति टेलर ने बीते 13 अगस्त को परीक्षित बावा से शादी कर ली. आपको बता दें कि नीति इश्कबाज और ये कैसी यारियां जैसे शो में नजर आ चुकी हैं. नीति के पति परीक्षित एक आर्मी अफसर हैं. आपको बता दें कि नीति और परीक्षित ने अक्टूबर 2019 में ही शादी करने का फैसला लिया था.
टीवी अदाकारा नीति टेलर ने बीते 13 अगस्त को परीक्षित बावा से शादी कर ली. आपको बता दें कि नीति इश्कबाज और ये कैसी यारियां जैसे शो में नजर आ चुकी हैं. नीति के पति परीक्षित एक आर्मी अफसर हैं. आपको बता दें कि नीति और परीक्षित ने अक्टूबर 2019 में ही शादी करने का फैसला लिया था. करीब साल भर के बाद सोशल मीडिया पर अपनी शादी की फोटो शेयर करके उन्होंने अपने फैन्स को सरप्राइज दे दिया है. पिछले ही साल नीति ने परिक्षित से सगाई की थी. उनकी सगाई की फोटोज भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी.
नीति ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर करके कैप्शन दिया है. अब मैं ज़ोर से कह सकती हूं- हैलो, हस्बैंड. 2020 में अपनी निजी ख़ुशियां हासिल कर रही हूं. यह सब बताने में इसलिए देरी हो गयी, क्योंकि हम लोग सोच रहे थे कि कोविड पैनडेमिक ख़त्म होने पर हम इसे बड़े पैमाने पर सेलिब्रेट करेंगे, लेकिन अब बेहतर 2021 के लिए उम्मीद कर रहे हैं.
शादी की एक और तस्वीर शेयर करते हुए नीति टेलर ने कैप्शन में लिखा है, ‘मिसेज नीति परीक्षित बावा….तुम कुछ अधूरे से, हम भी कुछ आधे, आधा आधा हम जो दोनों मिला दे, तो बन जाएगी अपनी एक जिंदगानी, ये दुनिया मिले ना मिले हमको, खुशियां भगा देंगी हर गम को, तुम साथ हो फिर क्या बाकी हो, मेरे लिए तुम काफी हो.’
https://www.instagram.com/p/CF_rMDKnyeK/
एक वीडियो शेयर करते हुए नीति टेलर ने लिखा है, ‘मिस से लेकर मिसेज तक मेरा सफर पूरा हुआ. मैं आप सभी से शेयर करना चाहती हूं कि मैंने परीक्षित के साथ 13 अगस्त 2020 को शादी कर ली है. हमने माता-पिता की मौजूदगी में काफी सादगी के साथ शादी के सारी रस्में पूरी की हैं. मैं अब चिल्लाकर कह सकती हूं कि हेलो पतिदेव…मैंने 2020 में अपनी खुशियां खुद लिखी हैं.’
https://www.instagram.com/p/CF_dY-iHLqi/?utm_source=ig_embed
काजल अग्रवाल भी करने वाली हैं शादी
फिल्म सिंघम से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अदाकारा काजल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी का ऐलान कर दिया है. खबरों की मानें तो काजल की शादी गौतम किचलू नाम के बिजनेसमैन से होने वाली है. वो इंटीरियर डिजाइन और होम डेकोर कंपनी चलाते हैं. गौतम किचलू और काजल अग्रवाल की मुलाकात कैसे हुई इस बारे में अभी तक जानकारी सामने नहीं आ पाई है. लेकिन बताया जा रहा है कि ये अरेंज्ड कम लव मैरिज है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




