ePaper

निया शर्मा 'जमाई 2.0' में अपने बोल्‍ड अंदाज से करेंगी हैरान, अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर खुद कही ये बात

Updated at : 19 Feb 2021 1:14 PM (IST)
विज्ञापन
निया शर्मा 'जमाई 2.0' में अपने बोल्‍ड अंदाज से करेंगी हैरान, अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर खुद कही ये बात

nia sharma looking bold and hot in jamai 2.0 actress talks about her style statement ravi dubey bud : टीवी शो 'जमाई राजा' (Jamai Raja) का 2014 में पहली बार प्रीमियर हुआ था जिसने 3 साल तक दर्शकों के दिलों पर राज किया है. ज़ी5 ने हाल ही में अपने वेब सीरीज़ वर्शन के दूसरे सीजन 'जमाई 2.0 सीजन 2' (Jamai 2.0) की घोषणा की है

विज्ञापन

Nia Sharma Jamai 2.0 : टीवी शो ‘जमाई राजा’ (Jamai Raja) का 2014 में पहली बार प्रीमियर हुआ था जिसने 3 साल तक दर्शकों के दिलों पर राज किया है. ज़ी5 ने हाल ही में अपने वेब सीरीज़ वर्शन के दूसरे सीजन ‘जमाई 2.0 सीजन 2’ (Jamai 2.0) की घोषणा की है जिसके ट्रेलर को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है. पहले सीज़न की सफलता के बाद, शो का दूसरा सीज़न इस साल 26 फरवरी को अपने प्रीमियर के लिए तैयार है जिसका प्लॉट पहले से बड़ा और अधिक ग्लैमरस होगा.

चूंकि यह शो अपने ग्लैमरस अंदाज़ के लिए फेमस हैं, ऐसे में शो की लीड एक्‍ट्रेस निया शर्मा ने अपने स्टाइल स्टेटमेंट के बारे में बात करते हुए शेयर किया,” अपना खुद का फैशन स्टेटमेंट बनाने के बारे में, मैं यह कहना चाहूंगी कि यह हमेशा मेरे दिमाग की क्रिएटिविटी रही है. यह या तो मुझे बहुत बुरी तरह से ट्रोल करवा देता है या मुझे कई बार एक्सपेरिमेंट करने के लिए सराहना मिलती है. मैं दोनों तरह की प्रतिक्रियाओं की सराहना करती हूं.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ मैं अलग दिखने के लिए हमेशा अलग अलग एक्‍सपेरीमेंट करती हूं और मैं जो कुछ भी करती हूं उसमें अपना सिग्नेचर स्टाइल जोड़ देती हूं. ठीक इसी तरह से मैंने जमाई 2.0 सीजन 2 में अपनी स्टाइलिंग की है.’

Also Read: अमेज़न प्राइम वीडियो की इस सीरीज से डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं शाहिद कपूर, जानें क्या होगा खास

निया शर्मा ने कहा,’ मैं फिर से कहना चाहूंगी कि मेरा किरदार ड्रेसिंग के मामले में निया की तरह है, जैसे मैं शो में बात करती हूं. इसलिए, यह मेरे लिए बहुत स्वाभाविक रूप से आया कि मैं कैसे कपड़े पहनना चाहती थी. यह अपनेआप बहुत एफर्टलेस हो जाता है जब आपको उसी तरह तैयार होना होता है जैसे आप असल जिंदगी में तैयार होते हैं.”

‘जमाई 2.0 सीजन 2’ के ओरिजिनल लीड में सिद्धार्थ के किरदार में रवि दुबे और रोशनी की भूमिका में निया शर्मा के साथ-साथ अचिन्त कौर, सुधांशु पांडे, विन राणा और प्रिया बनर्जी नज़र आएंगी. आरम्भ एम सिंह द्वारा निर्देशित, दूसरे सीज़न में रिश्तों की अग्नि परीक्षा होगी और रोमांस सेंटर स्टेज में होगा. ‘जमाई 2.0 सीजन 2’ का प्रीमियर 26 फरवरी को ज़ी5 पर होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola