Neha Kakkar ने रेड कोट के साथ पहना ट्रांसपेरेंट ब्रालेट, पेरिस में यूं एजॉय करती दिखी एक्ट्रेस

Updated:
विज्ञापन

बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ अपनी सिगिंग के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती है. सिंगर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है. उनकी तगड़ी फैन-फौलोइंग है.

विज्ञापन
undefined

नेहा कक्कड़ इन-दिनों अपने पति रोहनप्रीत के साथ पेरिस में छुट्टियां मना रही हैं. उनकी वेकेशन से कई तसवीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं. दोनों सबी फोटोज में कपल गोल देते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
undefined

अब नेहा ने पेरिस की सड़कों पर कुछ फोटोशूट करवाया है. जिसकी तसवीरें अदाकारा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. सिंगर इन फोटोज में काफी हसीन और दिलकश लग रही हैं. उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही हैं.

undefined

नेहा कक्कड़ ने फोटोज में रेड कलर का लॉन्ग जैकेट पहन रखा है. इसके साथ उन्होंने मैचिंग पैंट्स भी पहने है. साथ ही ब्लैक कलर की नेटेड ब्रालेट पहनी हुई है जो उनके इस पूरे लुक को काफी ग्रेसफुल बना रहा है.

undefined

नेहा ने लुक को और भी खूबसूरत बनाने के लिए अपने बाल खुले रखे हैं. साथ ही गोल्ड नेकलेस पहन रखा है. इसके साथ ही ब्लैक-सफेद कलर की जैकेट भी पहनी हुई है. वह फोटोज में एक से बढ़कर एक पोज दे रही हैं.

undefined

नेहा की इन कातिलाना तसवीरों को देख फैंस जमकर उनकी फोटोज पर कमेंट कर रहे हैं. टोनी कक्कड़ ने भी कमेंट कर लिखा, ब्यूटीफुल. वहीं एक यूजर ने लिखा, आपकी इन फोटोज ने मेरी सुबह बना दी. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, बहुत क्यूट नेहू.

undefined

नेहा कक्कड़ ने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, ‘पेरिस की सड़कों पर…’ सिंगर पेरिस की गलियों पर मौज-मस्ती करतीं, इतराती नजर आ रही हैं.

undefined

आपको बता दें कि इससे पहले नेहा ने पति रोहनप्रीत संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर की थीं. उन फोटोज में नेहा लिपलॉक करते नजर आ रही थी. उनकी तसवीरों ने फैंस का दिल लूट लिया था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola