ePaper

Neha Kakkar Wedding : एकदूजे के हुए नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत, इंटरनेट पर वायरल हो रहे शादी के Photos और Videos

Updated at : 24 Oct 2020 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
Neha Kakkar Wedding : एकदूजे के हुए नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत, इंटरनेट पर वायरल हो रहे शादी के Photos और Videos

neha kakkar and rohanpreet singh wedding photos and videos from gurduwara leaked online latest update know about rohanpreet singh bud : फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) रोहनप्रीत सिंह संग शादी के बंधन में बंध गई हैं. दोनों ने दिल्‍ली के एक गुरुद्वारे में शादी रचाई. शादी से जुड़ी तसवीरें और वीडियोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. नेहा कक्‍कड़ पिंक और सिल्वर कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आईं. उन्‍होंने मैचिंग दुपट्टा सिर पर ओढ़ रखा था, जबकि रोहनप्रीत पीच कलर की ही शेरवानी में नजर आए.

विज्ञापन

Neha Kakkar Wedding : फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) रोहनप्रीत सिंह संग शादी के बंधन में बंध गई हैं. दोनों ने दिल्‍ली के एक गुरुद्वारे में शादी रचाई. शादी से जुड़ी तसवीरें और वीडियोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. नेहा कक्‍कड़ पिंक और सिल्वर कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आईं. उन्‍होंने मैचिंग दुपट्टा सिर पर ओढ़ रखा था, जबकि रोहनप्रीत पीच कलर की ही शेरवानी में नजर आए. नेहा कक्‍कड़ की शादी की खबरों को लेकर उनके फैंस पूरी तरह कंफ्यूज हैं कि शादी वाकई में हो रही है, या अपकमिंग सॉन्‍ग के लिए यह स्‍टंट है.

इस बारे में बात करते हुए नेहा कक्‍कड़ और रोहनप्रीत दोनों के करीबी एक सूत्र ने टाइम्‍स ऑफ इंडिया को बताया कि, शादी रीयल में 24 अक्टूबर को दिल्ली में हो रही है. दोनों पहले ही सगाई कर चुके हैं, और पंजाबी म्‍यूजिक इं‍डस्‍ट्री के कई सिंगर्स के शादी में शामिल होने की उम्मीद है. यह किसी भी अपकमिंग सॉन्‍ग के लिए पब्लिसिटी स्‍टंट नहीं है, जहाँ तक मुझे पता है.”

https://www.instagram.com/p/CGuIJ4mBrV-/
https://www.instagram.com/p/CGuXtmUHDRF/

हाल ही में नेहा कक्‍कड़ ने हल्‍दी और मेहंदी सेरेमनी की तसवीरें शेयर की थी. इस तसवीर के साथ उन्‍होंने लिखा था,’NehuPreet की हल्‍दी सेरेमनी.’ इस तसवीर में नेहा कक्‍कड़ पीली साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं थीं. उन्‍होंने बालों का बन बनाया है और इसे व्‍हाइट गुलाब से कंप्‍लीट किया है. वहीं रोहनप्रीत येलो कुर्ता, व्‍हाइट पजामे और पगड़ी में दिखे थे. नेहा ने कई खूबसूरत तसवीरें शेयर की हैं जो तेजी से वायरल हो रही है.

https://www.instagram.com/p/CGt3cJ8jcRT/
https://www.instagram.com/p/CGr62QvDC4v/

कौन है रोहनप्रीत सिंह? ( Know Who Is Rohanpreet Singh)

रोहनप्रीत सिंह एक पंजाबी सिंगर हैं. वो कई रियलिटी टीवी शोज में हिस्सा ले चुके हैं. 2018 में आयोज‍ित ‘राइज‍िंग स्टार 2’ में रोहनप्रीत फर्स्ट रनर-अप बने थे. रोहनप्रीत, रियलिटी शो मुझसे शादी करोगे का हिस्सा रह चुके हैं. वे शो में कंटेस्टेंट थे जिन्हें शहनाज गिल को शादी के लिए इंप्रेस करना था. हालांकि शो चल नहीं पाया और बीच में ही इसे बंद कर दिया गया.

Also Read: रश्मि देसाई की इन खूबसूरत तसवीरों पर दिल हार बैठे फैंस, बोले- ऐसी सादगी से शर्माना…

आदित्य नारायण ने नेहा कि शादी को लेकर कही ये बात

दूसरी ओर, आदित्य नारायण ने खुलासा किया कि वह शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे. उन्होंने कहा, “नेहा एक प्यारी दोस्त है और मैं उसके लिए खुश हूं. मैंने रोहन को तब से जाना है, जब वह 2008 में सा रे गा मा पा लिल ‘चैंप्स की दूसरी रनर-अप थी, जिसे मैंने होस्ट किया था. मैं उस दो से रोमांचित हूं. मेरे अच्छे दोस्तों की शादी हो रही है. ‘

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola