Neha Bhasin ने अपने मदरहुड पर किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- इस जीवन में मां बनने की नहीं है कोई योजना…

Updated:
विज्ञापन

बिग बॉस ओटीटी फेम नेहा भसीन ने हाल ही में अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है. उनकी बर्थडे पार्टी की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी. अब सिंगर ने अपनी मुदरहुड को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए है.

विज्ञापन
undefined

बिग बॉस ओटीटी फेम नेहा भसीन अपनी हॉट फोटोज से अक्सर चर्चा में बनी रहती है. सिंगर की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है.

विज्ञापन
undefined

अब नेहा ने अपनी मदरहुड पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि ”मैं इस जीवन में मां नहीं बनने जा रही हूं. मैं एक अनाथालय चाहती हूं, जहां कम से कम 10 से 12 बच्चों का पालन-पोषण करूं, उन्हें शिक्षा, प्यार और वह जीवन दूं, जिसके वे हकदार हैं.”

undefined

नेहा आगे कहती हैं, ”मैंने कभी भी मां बनने का सपना या फिर अपना बच्चा पैदा करने के बारे में नहीं सोचा है, लेकिन मैंने अनाथ बच्चों के बारे में हमेशा बहुत कुछ महसूस किया है.

undefined

उन्होंने कहा कि बचपन से ही मैं स्पष्ट थी कि मैं बच्चों को गोद लेना चाहती हूं, लेकिन तब मुझे एहसास हुआ कि सिर्फ एक बच्चे को गोद लेने के बजाय कुछ बड़ा क्यों न किया जाए? अगले दो-तीन साल में मैं इस दिशा में काम करना शुरू कर दूंगी.

undefined

आपको बता दें कि नेहा भसीन पेशे से एक सिंगर है. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. एक्ट्रेस अक्सर अपनी हॉट फोटोज शेयर करती है, जिसे देखकर फैंस आहे भरते है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola