‘नागिन’ फेम सुरभि चंदना ने बोल्ड लुक से मचाया धमाल, मिरर के सामने यूं पोज देती नजर आईं एक्ट्रेस

Surbhi Chandna Naagin bold photo : टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) असल जिंदगी में काफी हॉट हैं और इसका सबूत उनके इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तसवीरें है. इन दिनों सुरभि एकता कपूर के शो 'नागिन 5' (Naagin 5) में दिख रही है. आये दिन नागिन फेम एक्ट्रेस अपनी खूबसूरत तसवीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती है. अब सुरभि की कुछ तसवीरें तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो मिरर के सामने बैठकर पोज दे रही है.
Surbhi Chandna Naagin bold photo : टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) असल जिंदगी में काफी हॉट हैं और इसका सबूत उनके इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तसवीरें है. इन दिनों सुरभि एकता कपूर के शो ‘नागिन 5’ (Naagin 5) में दिख रही है. आये दिन नागिन फेम एक्ट्रेस अपनी खूबसूरत तसवीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती है. अब सुरभि की कुछ तसवीरें तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो मिरर के सामने बैठकर पोज दे रही है.
‘नागिन 5’ में सुरभि इच्छाधारी नागिन बानी का किरदार निभा रही हैं. वह सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव हैं. इस बीच एक्ट्रेस की कुछ तसवीरें फैंस को पसन्द आ रही है. इन तसवीरों में एक्ट्रेस ने ब्लू डेनिम लॉन्ग शर्ट पहना हुआ है और उनके बाल खुले है. मिरर के सामने बैठकर सुरभि कैमरे को देखकर पोज दे रही है. उनका दिलकश अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है.
https://www.instagram.com/p/B1nsYhbHRjK/
https://www.instagram.com/p/B124HxLnSOl/
https://www.instagram.com/p/B1-ptDvn6ZX/
‘इश्कबाज’ एक्ट्रेस की इन तसवीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. हालांकि एक्ट्रेस की ये तसवीरें लेटेस्ट नहीं है, लेकिन फैंस को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता. फैंस इस तसवीर को देखकर खूब कमेंट कर रहे है और उन्हें सुपर मॉडल कह रहे है. बता दें कि एक्ट्रेस अक्सर अपनी बोल्ड तसवीरों से फैंस को घायल कर देती है.
https://www.instagram.com/p/B4_2MpJHxZo/
सुरभि चंदना सीरियल ‘नागिन’ में अपने किरदार बानी से लोगों का दिल जीत रही हैं. खबरें हैं कि मोहित सहगल उर्फ जय के शो छोड़ने के बाद ‘कुमकुम भाग्य’ फेम अरिजीत तनेजा शो में इंट्री करेंगे. अरिजीत तनेजा के किरदार को बानी से प्यार हो जाएगा और हम फिर से नए किरदार बानी और वीर के बीच एक लव ट्राएंगल देखेंगे. अरिजीत तनेजा भी शो में एक निगेटिव किरदार निभाएंगे. फिलहाल शो की तरफ या एक्टर की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है.
गौरतलब है कि ‘इश्कबाज’ सीरियल से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सुरभि चंदना टीवी जगत का जाना-पहचाना चेहरा है. सुरभि ने कॉलेज के वक्त से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी. उन्होंने सबसे पहले सब टीवी के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा से शुरुआत की थी. शो में उन्हें एक छोटा सा रोल मिला था. लेकिन इस शो के मेकर्स उन्हें शो से रिप्लेस करने वाले थे क्योंकि उन्हें लाइन्स याद नहीं हो रही थी. ऐसा खुलासा खुद एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




