पिंक बालों में टीवी की इस नागिन ने दिखाया अपना सिजलिंग अवतार, ऑफ शोल्डर ड्रेस में दिखी हॉट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Aug 2022 1:14 PM

विज्ञापन

टीवी की नागिन निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. निया जल्द ही झलक दिखला जा 10 में नजर आने वाली है. शो में वो अपना कमाल का डांस मूव्स दिखाने वाली है. चलिए दिखाते है आपको निया की स्टनिंग तसवीरें.

विज्ञापन
undefined

टीवी की नागिन निया शर्मा का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. तसवीरों में वो काफी गॉर्जियस लग रही है. निया का ये अंदाज काफी हटकर और अलग है. उनका आउटफिट भी काफी स्टाइलिश है.

undefined

निया शर्मा की तसवीरों में सबसे ज्यादा ध्यान उनके बालों पर गया. पिंक बालों और पिंक आई मेकअप में वो बेहद खूबसूरत लगी. उन्होंने बालों को स्टाइलिश तरीके से बांधा हुआ है. आगे से एक्ट्रेस ने बालों को पोनी बनाया हुआ है और कुछ बालों को खुला रखा है.

undefined

निया ने तसवीरों के साथ कैप्शन में लिखा, यह मेरा ‘नॉट योर बार्बी गर्ल’ लुक है. स्टाइलिश ऑफ शोल्डर लुक में वो छा गई. कमेंट करते हुए यूजर ने लिखा, पिंकी बेबी. एक यूजर ने लिखा, आप बहुत खूबसूरत लग रही है. एक यूजर ने लिखा, आपपर ये स्टाइल सूट कर रहा.

undefined

निया शर्मा डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 में नजर आने वाली है. वह पहली कंटेस्टेंट है जिन्हें झलक दिखला जा के लिए कंफर्म किया गया था. वो इस शो के जरिए फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया 2020 के बाद वापसी कर रही है.

undefined

निया को एक्टिंग इंडस्ट्री में पहला बड़ा ब्रेक शो एक हजारों में मेरी बहना है से मिला. इसके बाद वो जमाई राजा में दिखी. निया बॉक्स क्रिकेट लीग, खतरों के खिलाड़ी 8 और बिग बॉस ओटीटी जैसे रियलिटी शो में नजर आ चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola