ePaper

Rashami Desai Birthday: रावण की पत्नी मंदोदरी से लेकर नागिन के किरदार में रश्मि देसाई ने जीता दर्शकों का दिल, जाने क्यों जन्मदिन से पहले ही काटा एक्ट्रेस ने केक

Updated at : 12 Feb 2021 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
Rashami Desai Birthday: रावण की पत्नी मंदोदरी से लेकर नागिन के किरदार में रश्मि देसाई ने जीता दर्शकों का दिल, जाने क्यों जन्मदिन से पहले ही काटा एक्ट्रेस ने केक

Rashami Desai Birthday, Rashami Desai viral photoshoot, Rashami Desai instagram images: रामायण में रावण की पत्नी मंदोदरी के किरदार से शुरुआत करके बिग बॉस के घर तक धमाल मचाने वाली रश्मि देसाई 13 फरवरी को अपना 35वां जन्मदिन मनाने वाली हैं. आपको बता दें रश्मि को सबसे पहले मंदोदरी के किरदार में देखा गया था, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया था. इससे पहले रश्मि ने कोई किरदार नहीं किया था, लेकिन इस पौराणिक किरदार को अपने अंदर ढालने की कला से रश्मि को एक नई पहचान मिली.

विज्ञापन

रामायण में रावण की पत्नी मंदोदरी के किरदार से शुरुआत करके बिग बॉस के घर तक धमाल मचाने वाली रश्मि देसाई 13 फरवरी को अपना 35वां जन्मदिन मनाने वाली हैं. आपको बता दें रश्मि को सबसे पहले मंदोदरी के किरदार में देखा गया था, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया था. इससे पहले रश्मि ने कोई किरदार नहीं किया था, लेकिन इस पौराणिक किरदार को अपने अंदर ढालने की कला से रश्मि को एक नई पहचान मिली.

बर्थडे के पहले ही काटा रश्मि ने केक

उनका जन्मदिवस 13 फरवरी को है जो जल्द आने वाला है। इसके लिए उन्होंने तैयारियां भी कर ली हैं। लेकिन उनके दोस्तों ने बर्थडे से पहले ही उनसे केक कटवा लिया। वैलेंटाइन वीक में ‘बर्थडे मंथ’ बोलकर रश्मि के दोस्तों ने उनसे केक कटवाया और सेलिब्रेट किया. रश्मि देसाई ने केक काटते हुए अपना वीडियो इंटाग्राम स्टोरी के जरिए शेयर किया है. इसमें उनके दोस्त ‘हैप्पी बर्थडे मंथ’ कहकर उन्हें बधाई दे रहे हैं.

रश्मि देसाई एक एपिसोड के लेती हैं इतनी फीस

एक महंगी टेलेविजन एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाती हैं, जो कि उतरन के एक एपिसोड के लिए 55 हजार रुपये लेती थी. रश्मि देसाई एक बहुत अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ साथ एक सुलझी हुई इंसान भी हैं. इनमे एक्टिंग एक साथ साथ डांसिंग का हुनर भी लाजवाब हैं.

उतरन से मिली खा पहचान

टेलिविज़न की दुनिया में उन्हें अपार सफलता कलर पर प्रसारित होने वाले सीरियल “उतरन” से मिली. इस सीरियल में उन्होंने तपस्या रघुबीर प्रताप राठौर का एक अहम किरदार निभाया था. इस धारावाहिक में रश्मि ने एक नकारात्मक भूमिका अदा की थी. अपने एक्टिंग टैलेंट के कारण उन्होंने बहुत जल्दी दर्शकों के दिल में अपनी एक अहम पहचान बना ली और 2018 तक वे भारतीय टेलिविज़न की एक महँगी अदाकारा के रूप में जानी जाने लगी. रश्मि ने कई रियालिटी शो भी किये. रश्मि बिग बॉस 13 में रश्मि देसाई भी दिखाई दी थीं.

सिद्धार्थ शुक्ला से अन बन बनी चर्चा का विषय

रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला सीरियल दिल से दिल तक में लीड रोल प्ले करते थे. शुरुआत में दोनों के बीच अच्छे संबंध थे, लेकिन धीरे-धीरे झगड़ा शुरू हो गया. बाद में बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक-दूसरे से बात करना बंद कर दिया. इसका असर उनकी स्क्रीन केमेस्ट्री में भी दिखने लगा, जिसकी वजह से शो के प्रोड्यूसर्स शशि और सुमित सिद्धार्थ के रिप्लेसमेंट की तलाश करने लगे. शो से जुड़े सूत्रों के अनुसार, मेकर्स सिद्धार्थ के नखरों से परेशान हो गए थे. सिद्धार्थ और रश्मि की जोड़ी को बिग बॉस 13 में भी देखा गया था, जिसमें भी दोनों में काफी कहासुनी हुआ करती थी.

रश्मि देसाई की शादी

रश्मि देसाई ने 12 फ़रवरी 2012 को अपने फ़ेमस सीरियल उतरन के को-स्टार नंदिश संधू के साथ शादी की, परंतु यह शादी सफल नहीं हो पाई और तीन साल बाद 2015 में इनका डिवोर्स हो गया.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola