ePaper

पिंक लिपस्टिक और गॉगल्स में हिना खान दिखी जबरदस्त, 'तूफानी सीनियर' का ये अंदाज नहीं देखा होगा आपने

Updated at : 02 Mar 2021 8:11 AM (IST)
विज्ञापन
पिंक लिपस्टिक और गॉगल्स में हिना खान दिखी जबरदस्त, 'तूफानी सीनियर' का ये अंदाज नहीं देखा होगा आपने

Hina Khan photo: टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने के बाद वो अक्सर अपनी तसवीरों से फैंस को दीवाना बनाती रहती है. नागिन एक्ट्रेस अपनी फोटोज से सुर्खियों में छाई रहती है. सोशल मीडिया पर हिना के फैंस उनकी एक्टिविटीज पर पूरा ध्यान रखते हैं. अब एक्ट्रेस की एक तसवीर पर फैंस का दिल आ गया है.

विज्ञापन

Hina Khan photo : टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने के बाद वो अक्सर अपनी तसवीरों से फैंस को दीवाना बनाती रहती है. नागिन एक्ट्रेस अपनी फोटोज से सुर्खियों में छाई रहती है. सोशल मीडिया पर हिना के फैंस उनकी एक्टिविटीज पर पूरा ध्यान रखते हैं. अब एक्ट्रेस की एक तसवीर पर फैंस का दिल आ गया है.

हिना खान की ज्यादा फैन फॉलोइंग है और इस वजह से उनकी हर तसवीर पर लाखों लाइक्स एंड कमेंट्स होते है. हिना के नाम से इंस्टाग्राम पर कई फैन पेज भी बन चुके है. नागिन एक्ट्रेस की ये तसवीर उनके एक फैन पेज हिना खान यूनिवर्स ने शेयर की है. इस तसवीर में उनका स्टाइलिश लुक फैंस को काफी भा रहा है.

https://www.instagram.com/p/CLowL4aBKP8/

ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्रिपड आउटफिट में तूफानी सीनियर का स्टनिंग अवतार काफी कूल लग रहा है. ओपन हेयर और पिंक लिपस्टिक में वो वाकई बेहद सुन्दर लग रही है. उन्होंने गॉगल्स पहना हुआ है और कैमरे की दूसरी तरफ देखकर पोज दे रही है. फैंस उनकी अदा पर इनबॉक्स में जमकर कमेंट कर रहे है.

https://www.instagram.com/p/CLJXHEYp6rH/

बता दें कि, कुछ समय पहले ही हिना टाइम्‍स टॉप 20 मोस्‍ट डिजायरेबल वुमन ऑन टीवी बनी. यानी उन्हें 2019 की टीवी की सबसे ज्यादा चहेती एक्ट्रेस चुना गया. ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो में संस्कारी बहू अक्षरा की भूमिका निभाने वालीं हिना खान ने बिग बॉस में जब इंट्री ली तो उनके फैन उन्हें बस देखते रह गए. ‘कसौटी जिंदगी के’ की कमोलिका के रोल में भी एक्ट्रेस ने अपनी अदाकारी से लोगों को अपना फैन बना दिया था.

Also Read: बिकिनी में बेहद हॉट दिखी ‘कसौटी ज़िन्दगी के’ फेम ‘प्रेरणा’, एक्ट्रेस की 7 बोल्ड फोटोज वायरल

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में हिना खान, सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान के साथ ‘बिग बॉस 14’ में सीनियर के तौर पर नजर आई थीं. दूसरी तरफ इसी साल हिना खान की वेब सीरीज ‘डैमेज्ड 2’ भी रिलीज हुई थी. इसके अलावा वह ‘नागिन’ के पांचवे सीजन में नागेश्वरी का रोल अदा करती नजर आई थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola