Naagin 6: इस दिन होगा शो का प्रीमियर, तेजस्वी प्रकाश का फर्स्टलुक जारी, लेकिन इसमें ट्विस्ट है!

एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने बिग बॉस 15 को खिताब जीत लिया है. प्रतीक सहजपाल इस सीजन के रनरअप रहे. इसके साथ तेजस्वी को एक और बड़ा मौका हाथ लगा है.
एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने बिग बॉस 15 को खिताब जीत लिया है. प्रतीक सहजपाल इस सीजन के रनरअप रहे. इसके साथ तेजस्वी को एक और बड़ा मौका हाथ लगा है. वो एकता कपूर के शो नागिन 6 में लीड रोल निभानेवाली हैं. बिग बॉस फिनाले में इस राज से पर्दा उठाया गया कि इस सीजन की नागिन तेजस्वी प्रकाश होगी. उनकी लुक रिवील कर दिया गया है. अब शो के ऑन एयर डेट का भी खुलासा कर दिया गया है.
नागिन 6 का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है कि जिसमें बताया गया है कि नागिन 6 आगामी 12 फरवरी से ऑन एयर होगा. कलर्स चैनल ने प्रोमो शेयर करते हुए लिखा, अपने भव्य रूप और तीनों काल की शक्तियों से दुनिया को बचाने आ रही हैं नागिन. जरूर देखिए नागिन 6, शनिवार और रविवार रात 8 बजे से कलर्स चैनल पर. उनका ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Apne bhavya roop aur teeno kaal ki shaktiyon se duniya ko bachane aa rahi hai Naagin.
Zaroor dekhiye #Naagin6, 12th February se Sat-Sun, raat 8 baje only on #colors.@itsmetejasswi pic.twitter.com/lEs29HCahX
— ColorsTV (@ColorsTV) January 31, 2022
नया सीजन इस कहानी पर आधारित है कि दुनिया को महामारी से बचाने के लिए नागिन यहां है. शो में शेष नागिन का परिचय कराया जाएगा जो एकता कपूर के इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक हर 1000 साल में एक बार ही दिखाई देते हैं. अब हम जानते हैं कि तेजस्वी प्रकाश नई नागिन हैं, लेकिन क्या वह शेष नागिन एकता हैं जो स्पष्ट रूप से नहीं बोल रही हैं और हमें 12 फरवरी को इसकी पुष्टि करने के लिए इंतजार करना होगा.
टेलीचक्कर के अनुसार, नए सीजन में तेजस्वी प्रकाश के साथ सिंबा नागपाल लीड रोल में होंगे. शो नागिन एक चर्चित शो बन गया है और प्रशंसक नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जो 12 फरवरी को प्रसारित होगा.
Also Read: The Family Man एक्ट्रेस प्रियामणि का बड़ा बयान, बोलीं- बॉलीवुड में साउथ के कलाकारों को…
एकता कपूर ने प्रशंसकों को बताया था कि वह नागिन के छठे सीज़न के लिए एक अभिनेत्री के साथ वापसी करेंगी जिसका नाम एम से शुरू होता है. अब टेलीचक्कर के अनुसार, यह पता चला है कि यह महक चहल होंगी जो नागिन में लीड रोल निभाएंगी. हालांकि इसका खुलासा शो के ऑनएयर होने के बाद ही पता चल पायेगा. वहीं अदा खान भी शो का हिस्सा होगी.
टेलीचक्कर के अनुसार, मौनी रॉय शो के पहले हफ्ते के दौरान वह एक कैमियो अपीयरेंस देंगी. 5 और 6 फरवरी को एक बसंत पंचमी स्पेशल का प्रसारण किया जाएगा, जिसमें शो के पिछले कलाकारों, अदा खान, सुरभि चंदना, अनीता हसनंदानी और कृष्णा मुखर्जी के साथ-साथ पर्ल वी पुरी भी शामिल होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










