Man vs Wild: बियर ग्रिल्स के साथ एक्शन अवतार में दिखेंगे ‘थलाइवा’ रजनीकांत, देखें ट्रेलर

Man vs Wild- तमिल सुपरस्टार और ‘थलाइवा’ के नाम से मशहूर रजनीकांत बेयर ग्रिल्स के फेमस शो ‘मेन वर्सेज वाइल्ड’ (Man vs Wild) में नजर आएंगे.
मुंबई: तमिल सुपरस्टार और ‘थलाइवा’ के नाम से मशहूर रजनीकांत ( Rajinikanth) बेयर ग्रिल्स (Bear Grylls) के फेमस शो ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ (Man vs Wild) में नजर आएंगे. डिस्कवरी पर प्रसारित होने वाले शो ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया ���ै. रजनीकांत ट्रेलर में जंगल में बियर ग्रिल्स के साथ चुनौतियों का सामना करते नजर आएंगे.
ट्रेलर में रजनीकांत अपने सिग्नेचर स्टाइल में चश्मा पहनते हुए भी नजर आ रहे हैं. ट्रेलर में रजनीकांत खास स्टाइल में बाइक से एंट्री करते हैं. इसके बाद बीयर ग्रिल्स उनका स्वागत कभी न हार मानने वाला कह कर करते हैं. बेयर ग्रिल्स और रजनीकांत जंगल में अपने इस सफर की शुरुआत एक खुली जीप से करते हैं. ग्रिल्स ने कहा कि 69 साल उम्र की रजनीकांत अपने हर किस्म की चुनौती को संभालने के लिए तैयार हैं. ट्रेलर में कई ऐसे काम करते दिख रहे हैं, जो उनके फैंस को खुश करने के लिए काफी है.
इस शो की शूटिंग कर्नाटक के बांदीपुर के जंगलों में हुई है. इसे बांदीपुर टाइगर रिजर्व के नाम से जाना जाता है. बता दें, शूटिंग के दौरान ‘मेन वर्सेज वाइल्ड’की टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. खबर आयी थी कि शूटिंग के दौरान रजनीकांत घायल हो गये थे.
‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ के इस एपिसोड का ट्रेलर शेयर करते हुए ग्रिल्स ने लिखा, ‘ सुपरस्टार रजनीकांत अथक सकारात्मकता और कभी हार न मानने की भावना जंगल में दिखाई दे रहा है, क्योंकि नेचर द्वारा रखी गई सभी चुनौतियों को गले लगा लिया. 23 मार्च को रात 8:00 बजे बियर ग्रिल्स के साथ जंगल में साथ देखें.’
Superstar @Rajinikanth’s relentless positivity and never giving up spirit was so visible in the wild as he embraced every challenge thrown at him. Respect! Watch Into The Wild with @BearGrylls on March 23 at 8:00 pm. @DiscoveryIN #ThalaivaOnDiscovery pic.twitter.com/s9PodYGv05
— Bear Grylls (@BearGrylls) March 9, 2020
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










