ePaper

ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा ने कराया बोल्ड फोटोशूट, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तसवीरें

Updated at : 13 Jan 2022 3:53 PM (IST)
विज्ञापन
ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा ने कराया बोल्ड फोटोशूट, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तसवीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इनदिनों अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बीच उन्होंने ग्लैमरस फोटोशूट करवाया है जिसमें वो बेहद बोल्ड नजर आ रही हैं.

विज्ञापन
undefined

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इनदिनों अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बीच उन्होंने ग्लैमरस फोटोशूट करवाया है जिसमें वो बेहद बोल्ड नजर आ रही हैं. मलाइका हमेशा ही अपने स्टाइलिश लुक की वजह से चर्चा में रहती हैं. ऐसे में उनकी इन तसवीरों ने लोगों को दीवाना बना दिया है. उन्होंने जानेमाने फैशन डिजायनर मनीष मल्होत्रा आउटफिट कैरी किया है जिसमें उनका अंदाज वाकई देखने लायक है.

undefined

मलाइका येलो कलर के शॉर्ट बॉडीकॉन ड्रेस में पोज देती नजर आ रही हैं. उन्होंने इसके साथ मैचिंग हाईहिल्स पहने हैं जो उनके लुक को और स्टाइलिश दिख रही हैं. उन्होंने बालों को हाई पोनीटेल लुक दिया है. उनकी तसवीरों पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने कहा, आप बहुत हॉट लग रही हैं. उनकी तसवीरों में दिल और आग वाला इमोजी शेयर कर रहे हैं.

undefined

हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आ रही थीं कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप हो गया हैं. जिसके बाद अर्जुन ने अफवाहों को खारिज करने के लिए अपने सोशल मीडिया का सहारा लिया. वहीं फैंस ने उनकी तसवीरों पर कमेंट कर पूछा- आपके और अर्जुन कपूर के बीच सबकुछ ठीकठाक है ना? एक और यूजर ने लिखा, आप बहुत खूबसूरत हो.

undefined

बता दें कि ब्रेकअप की खबरें सामने आने के बाद अर्जुन कपूर ने अपनी लेडीलव के साथ एक मोनोक्रोम फोटो पोस्ट की और उनके ब्रेकअप की खबरों को बकवास बताया था. मिरर सेल्फी के लिए पोज देते हुए लवबर्ड्स बेहद कूल लग रहे थे. उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, ”अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है. सुरक्षित रहें. खुश रहो. लोगों के लिए मंगल कामना. आप सभी को प्यार”

undefined

एक सूत्र ने ईटाइम्स को बताया कि, मलाइका कुछ दिन पहले अपने डॉगी को टहलाने के लिए बाहर निकली थीं. हालाँकि, देश में कोरोना मामलों की संख्या में वृद्धि की वजह से एक्ट्रेस ने अपने आउटिंग को सीमित कर दिया है और पिछले कुछ समय से आइसोलेशन में है. हालाँकि, इसका अर्जुन कपूर से कोई लेना-देना नहीं है और यह कि उनके बीच सब ठीक है.

undefined

गौरतलब है कि लंबे समय तक अपने रिश्ते को सीक्रेट रखने के बाद मलाइका और अर्जुन कुछ साल पहले इस बारे में खुलकर सामने आए थे. तब से दोनों लगातार सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola