ePaper

'क्या ऐसा करके लोगों का अटेंशन पाना चाहती हैं मलाइका अरोड़ा', एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

Updated at : 21 Dec 2022 1:00 PM (IST)
विज्ञापन
'क्या ऐसा करके लोगों का अटेंशन पाना चाहती हैं मलाइका अरोड़ा', एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

विक्रम कहते हैं, 'आपके बारे में काफी शोर है. आप बिल्डिंग से बाहर निकलती हैं, जिस तरह से आप चलती हैं, वह शोर है. आप एक सेरेमनी में शामिल होते हैं, आपका पहनावा, शोर है. या तो आप उस शोर से प्यार करते हैं, या आप इसे खुद बना रहे हैं क्योंकि आप जानते हैं कि यह प्रासंगिक है.

विज्ञापन
undefined

मलाइका अरोड़ा इनदिनों अपने शो मूविंग इन विद मलाइका को लेकर चर्चा में हैं. वो लगातार प्रशंसकों और फॉलोवर्स से अपने बारे में पहले से अनजान चीजों का खुलासा कर रही हैं. हालिया एपिसोड में उनके डिजाइनर दोस्त विक्रम फड़नीस ने शो की शोभा बढ़ाई और दोनों के बीच कई तरह की बातचीत हुई. वो 25 सालों से एक्ट्रेस को जानते हैं और उन्होंने अभी तक यह महसूस नहीं किया है कि वह पर्सनल हैं. वो कहते हैं कि मलाइका अरोड़ा को अपने चारों ओर का शोर पसंद है.

undefined

विक्रम कहते हैं, ‘आपके बारे में काफी शोर है. आप बिल्डिंग से बाहर निकलती हैं, जिस तरह से आप चलती हैं, वह शोर है. आप एक सेरेमनी में शामिल होते हैं, आपका पहनावा, शोर है. या तो आप उस शोर से प्यार करते हैं, या आप इसे खुद बना रहे हैं क्योंकि आप जानते हैं कि यह प्रासंगिक है.

undefined

मलाइका इसके जवाब में कहती हैं, ”मैं कुछ भी ऐसा नहीं कर रही हूं जिससे कुछ भी हो जाए. मैं उस तरह का कुछ भी नहीं करती, मैं एक ऐसी शख्स हूं जिसने कभी किसी का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश नहीं की, और आप यह जानते हैं. मैंने ऐसा कभी नहीं किया है.”

undefined

मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान और उनकी बहन अमृता अरोड़ा भी एक एपिसोड में पहुंचे थे. अरहान ने खुलासा किया था कि उनकी मौसी अमृता उनकी दूसरी मां हैं. लेकिन मुझे लगता है कि वह आपकी जगह लेने के लिए प्रमोशन कर रही हैं. वह टॉप जगह के लिए जोर लगा रही हैं. अरहान ने मुस्कुराते हुए कहा कि वह तो मजाक कर रहे थे. मलाइका ने चुटकी लेते हुए कहा था कि यह उन्हें परेशान करने और उनसे प्रतिक्रिया पाने का उनका तरीका है.

undefined

गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहती हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 17 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. वो बड़े पर्दे से पिछले कुछ समय से दूर हैं. हालांकि वो अक्सर लाइमलाइट में छाई रहती हैं.

विज्ञापन
Budhmani Minj

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola