Kundali Bhagya Written Update : शर्लिन के खतरनाक प्लान से सृष्टि ने प्रीता को ऐसे बचाया, पृथ्वी की शादी का खुला ये राज
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Mar 2021 8:21 AM
Kundali Bhagya Written Update : सीरियल कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) इन दिनों काफी दिलचस्प हो गया है. पृथ्वी के खिलाफ कोई सबूत खोजने के लिए सृष्टि और समीर उसके घर जाते है. शर्लिन और पृथ्वी को गले लगते हुए करीना बुआ देख लेती है और इस बात से वो नाराज हो जाती है. शर्लिन करीना को एक झूठी कहानी सुनाती है लेकिन उन्हें ये बात ठीक नहीं लगती.
Kundali Bhagya Written Update: सीरियल कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) इन दिनों काफी दिलचस्प हो गया है. पृथ्वी के खिलाफ कोई सबूत खोजने के लिए सृष्टि और समीर उसके घर जाते है. शर्लिन और पृथ्वी को गले लगते हुए करीना बुआ देख लेती है और इस बात से वो नाराज हो जाती है. शर्लिन करीना को एक झूठी कहानी सुनाती है लेकिन उन्हें ये बात ठीक नहीं लगती.
आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि शर्लिन को पता चल जाता है कि प्रीता के पास पृथ्वी के खिलाफ कोई सबूत है. इसकी मदद से प्रीता उसकी और कृतिका की सगाई रोक देगी, इसलिए वो जल्दी से सगाई वाली रस्म पूरी कर ले. ये बातें सुनकर वो घबरा जाती है.
प्रीता को रोकने के लिए शर्लिन जाती है और सोचती है कि वो उसे किसी चीज से मारकर बेहोश कर देगी, ताकि वो ये सगाई ना रोक पाए. जिसके बाद वो फ्लॉवर वॉश लेकर प्रीता का पीछा करने लगती है और ये सब सृष्टि देख लेती है. सृष्टि उसे ऐसा करने से रोक लेती है और उसे ही मारकर बेहोश कर देती है.
Also Read: मौनी रॉय ने बिकिनी फोटोज से इंटरनेट पर मचाया तहलका, यहां देखें एक्ट्रेस की 7 बोल्ड फोटोज
सृष्टि उसे एक कमरे में बंद कर देती है और बताती है कि उसे पता चल गया है कि पृ्थ्वी से उसकी बहुत पहले ही शादी हो चुकी है. ये सबूत प्रीता घरवालों को दिखाने गई है. प्रीता कृतिका को पृथ्वी से सगाई करने के लिए रोकती है और करीना को वो फोटोज दिखाने के लिए एक कमरे में ले जाती है.
पिछले एपिसोड में आपने देखा कि करीना उन दोनों को ऐसे देखकर काफी गुस्सा हो जाती है और ऋषभ को फोन कर देती है. इतने में पृथ्वी चाकू उठा लेता है और सोचता है वो उसे मार देगा. लेकिन शर्लिन उसे रोक लेती है. शर्लिन करीना को एक झूठी कहानी सुनाती है लेकिन उन्हें ये बात ठीक नहीं लगती. जिसके बाद पृथ्वी कई झूठे वादे करता है कृतिका को लेकर.
Posted By: Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










