ePaper

'कुंडली भाग्य' की 'प्रीता' ने 'टॉवल डांस' से मचाया तहलका, सोशल मीडिया पर VIDEO देख फैंस के उड़े होश

Updated at : 22 Nov 2020 6:43 AM (IST)
विज्ञापन
'कुंडली भाग्य' की 'प्रीता' ने 'टॉवल डांस' से मचाया तहलका, सोशल मीडिया पर VIDEO देख फैंस के उड़े होश

Kundali Bhagya preeta aka shraddha arya towel dance video : 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) शो दर्शकों को खूब पसन्द आता है. शो में लीड रोल निभाने वाली प्रीता यानी श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) असल जिंदगी में काफी ग्लैमरस है. आये दिन एक्ट्रेस अपनी तसवीरों और वीडियोज से सुर्खियां बटोरतीं रहती है. इन दिनों एक्ट्रेस का एक डांस वीडियो तहलका मचा रहा है. वीडियो में वो टॉवल डांस कर रही है.

विज्ञापन

Kundali Bhagya preeta aka shraddha arya towel dance video : ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhagya) शो दर्शकों को खूब पसन्द आता है. शो में लीड रोल निभाने वाली प्रीता यानी श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) असल जिंदगी में काफी ग्लैमरस है. आये दिन एक्ट्रेस अपनी तसवीरों और वीडियोज से सुर्खियां बटोरतीं रहती है. इन दिनों एक्ट्रेस का एक डांस वीडियो तहलका मचा रहा है. वीडियो में वो टॉवल डांस कर रही है.

शो में संस्कारी बहू का रोल करने वाली श्रद्धा आर्या ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया थाय वीडियो में वो ‘पिया पिया’ गाने पर जबरदस्त डांस मूव्स करती दिखाई दे रही है. डांस में उनका साथ उनकी सहेलियां दे रही है. वीडियो में एक्ट्रेस ने टॉवल पहना हुआ है और उनके बाल खुले हुए है. इस वीडियो में एक्ट्रेस काफी बोल्ड नजर आ रही है.

https://www.instagram.com/p/BgiHn3eBAjE/
https://www.instagram.com/p/Bii-TvOHmgK/
Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : ‘बबीता जी’ की इस खास तसवीर ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, फैंस बोले- टप्पू का कमेंट…

फैंस इसपर दिल खोलकर कमेंट कर रहे है. हालांकि ये वीडियो लेटेस्ट नहीं है लेकिन इन दिनों ये वीडियो खूब देखा जा रहा है. बता दें कि श्रद्धा आर्या असल जिंदगी में काफी स्टाइलिश और बोल्ड हैं. उनके चाहने वालों की लिस्ट लंबी है, इस वजह से उनकी तसवीरों और वीडियोज पर खूब लाइक्स और कमेंट्स आते है.

https://www.instagram.com/p/BtIQLI9B_r8/
https://www.instagram.com/p/BtLJNNdhNwf/
Also Read: मौनी राय ने ब्लू बिकिनी में शेयर की बोल्ड तसवीर, ‘नागिन’ एक्‍ट्रेस का ऐसा हॉट अवतार आपने नहीं देखा होगा

इससे पहले श्रद्धा आर्या ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो करण के साथ नजर आई थी. वीडियो में करण और प्रीता एक बड़े से बर्तन में अंगूठी खोज रहे है, जिसमें पूरा दूध भरा हुआ है. इस दौरान दोनों अंगूठी खोजने के बजाय बहुत मस्ती कर रहे है. वीडियो के बैकग्राउंड में ‘दिल शगना दा’ गाना प्ले हो रहा है, जो इसे और रोमांटिक बना रहा है.

https://www.instagram.com/p/CGzETXQAbWx/

एक्ट्रेस श्रद्धा टीवी जगत के लिए नया चेहरा नहीं हैं, क्योंकि इससे पहले भी वो कई सीरियल्स में भी दिखाई दे चुकी हैं. इससे पहले श्रद्धा आर्या ‘मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की’, ‘तुम्हारी पाखी’ और ‘ड्रीम गर्ल’ जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं. श्रद्धा ने साल 2018 में बड़े बिजनेसमैन जयंत से धूम-धाम से सगाई की थी. सगाई के बाद जयंत ने उनके सामने शर्त रखी कि अब वो अपना टीवी करियर छोड़ दे. फिर जल्द दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे. लेकिन एक्ट्रेस ने अपने करियर को चुनते हुए जयंत से सगाई तोड़ दी. इस समय वो टीवी की मशहूर अभिनेत्री के रूप में पहचान बना चुकी हैं.

Also Read: सपना चौधरी ने ‘मत छेड़ बलम मेरी चूनर नै’ पर किया शानदार डांस, धमाकेदास VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola