Kumkum Bhagya फेम पूजा बनर्जी ने शेयर की बेटी की पहली तसवीर, नाम का खुलासा करते हुए लिखा ये प्यारा मैसेज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Mar 2022 8:23 PM
टेलीविजन अभिनेत्री पूजा बनर्जी ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपनी बच्ची की पहली तसवीर साझा की. पूजा ने अपने बच्चे के फोटोशूट से एक स्वप्निल तस्वीर साझा की.
टेलीविजन अभिनेत्री पूजा बनर्जी ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपनी बच्ची की पहली तसवीर साझा की. पूजा ने अपने बच्चे के फोटोशूट से एक स्वप्निल तस्वीर साझा की और अपनी बेटी के नाम का भी खुलासा किया. इसके साथ उन्होंने एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी साझा किया है. फैंस सोशल मीडिया पर जमकर बधाई दे रहे हैं.
पूजा बनर्जी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, “12 मार्च को जन्मी हमारी नन्ही राजकुमारी सना एस सेजवाल को हैलो कहिए. आपके नन्हे-नन्हे पैरों के इस दुनिया में बड़े-बड़े पदचिन्ह हों. मम्मा पापा की तरफ से आप सभी को प्यार. हमारे गुलाबो को इतनी खूबसूरती और बेहद सावधानी से कैप्चर करने के लिए @falgunikharwaphotography को धन्यवाद.’ एक यूजर ने इस तसवीर पर कमेंट करते हुए लिखा, आप दोनों को बधाई. ये वाकई में बहुत ज्यादा क्यूट हैं. एक और यूजर ने लिखा, क्या वो स्माइल कर रही है? इतनी मासूम मेरा दिल…’
https://www.instagram.com/p/CbpQBxCjrSa/
इससे पहले एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी के फोटोशूट की तसवीरें शेयर की थीं. तसवीरें शेयर करते हुए पूजा ने कैप्शन में लिखा था, ‘विश्वास नहीं होता जब मैं इस तसवीर की शूटिंग कर रही थी, आप अपने आने से सिर्फ 10 दिन दूर थे!!! आपने मुझे अपना सारा प्यार पहले ही दे दिया है, आप मुझे समझते हैं और मेरी पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान आप एक प्यारे बच्चे रहे हैं. और मुझे पता है कि आप अंदर और बाहर एक सुंदर शख्स होंगे.
बता दें कि, पूजा बनर्जी और उनके पति संदीप सेजवाल ने 12 मार्च को अपनी बेटी का वेलकम किया है. अपनी बच्ची के आगमन की घोषणा करते हुए पूजा ने लिखा, “यह वह भावना है जिसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है, हम अपनी नन्ही परी का स्वागत करते हुए अभिभूत और बहुत खुश हैं. हमारा गुलाबो हमारे जीवन में.” बता दें कि, पूजा बनर्जी सीरियल कुमकुम भाग्य में नजर आ चुकी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










