ePaper

'बालिका बधू 2' फेम केतकी दवे के पति रसिक दवे का निधन, ‘महाभारत’ में एक्टर ने निभाया था ये रोल

Updated at : 30 Jul 2022 10:15 AM (IST)
विज्ञापन
'बालिका बधू 2' फेम केतकी दवे के पति रसिक दवे का निधन, ‘महाभारत’ में एक्टर ने निभाया था ये रोल

Rasik Dave Death: टीवी एक्ट्रेस केतकी दवे के पति और एक्टर रसिक दवे का निधन हो गया. उनकी उम्र 65 साल थी. मुंबई में रसिक ने आखिरी सास ली. रसिक एक गुजराती थिएटर कलाकार थे.

विज्ञापन

Rasik Dave Death: कुछ दिन पहले ही भाभी जी घर पर है फेम दीपेश भान का निधन हो गया. फैंस अभी इस सदमे से उबरे ही नहीं थे कि टीवी इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सुनने में आ रही है. टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ और ‘बालिका बधू 2’ फेम केतकी दवे के पति और एक्टर रसिक दवे नहीं रहे. मुंबई में 65 साल की उम्र में किडनी फेल होने के कारण निधन हो गया.

रसिक दवे का निधन

केतकी दवे के पति रसिक दवे एक गुजराती थिएटर कलाकार थे. उन्होंने कई टीवी शो में अभिनय किया था. ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रसिक पिछले दो साल से डायलिसिस पर थे. उनकी किडनी लगातार खराब होती जा रही थी. शुक्रवार को उनका निधन हो गया. रिपोर्ट की मानें तो उनका आज सुबह 7 बजे अंतिम संस्कार हो गया.

रसिक दवे ने महाभारत की थी एक्टिंग

रसिक दवे ने टीवी शो महाभारत में नंद की भूमिका निभाई थी. इसके अलावा वो संस्कार – धरोहर अपनों की शो में भी नजर आए थे. एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत 1982 में की थी. उन्होंने एक गुजराती फिल्म पुत्र वधू से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था. रसिक और उनकी पत्नी केतकी ने रियलिटी शो नच बलिए में भी हिस्सा लिया था.

Also Read: Deepesh Bhan Death: भाभीजी घर पर हैं में मलखान का रोल निभाने वाले दीपेश भान का निधन,वायरल हुआ आखिरी पोस्ट
अल्पना बुच ने जताई संवेदना

अनुपमा में बा का किरदार निभाने वाली अल्पना बुच ने अपनी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने रसिक दवे की फोटो अपने इंस्टा स्टोरी पर लगाई है. साथी ही उन्होंने लिखा कि, ओम शांति. रसिक भाई आप याद आएंगे. बता दें कि केतकी दवे टीवी एक्ट्रेस सरिता जोशी की बेटी है. उनकी मां कई सीरियल में नजर आ चुकी है औऱ टीवी में एक जाना पहचाना नाम है. केतकी की छोटी बहन भी है, जिसका नाम पूरबी जोशी है. वो भी एक एक्ट्रेस और एंकर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola