KBC 14: सचिन तेंदुलकर की बातें सुन कंटेस्टेंट अनिमेष हजारे की आंखें हुई नम,जानें ऐसा क्या कहा क्रिकेटर ने
Published by : Divya Keshri Updated At : 04 Nov 2022 12:00 PM
कौन बनेगा करोड़पति 14 में कंटेस्टेंट अनिमेष हजारे को अमिताभ बच्चन ने सरप्राइज दिया. अनिमेष के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने मैसेज भेजा, जिसे देखकर वो काफी भावुक हो गए.
Kaun Banega Crorepati 14: लोकप्रिय रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 14 (Kaun Banega Crorepati 14) में कंटेस्टेंट करोड़पति बनने का सपना साथ लेकर आते है. जो कंटेस्टेंट हॉटसीट तक पहुंच जाते है, वो खुद को काफी लकी मानते है. केबीसी के लेटेस्ट एपिसोड में हॉटसीट पर कंटेस्टेंट अनिमेष हजारे (Animesh Hajare) नजर आए. खेल के दौरान अमिताभ बच्चन ने उन्हें छोटा सा सरप्राइज दिया, जिसे देखकर उनकी आंखें भर जाती है.
कौन बनेगा करोड़पति 14 में नागपुर के अनिमेष हजारे हॉटसीट पर अपनी जगह बनाने में कामयाब होते है. अमिताभ बच्चन को वो बताते है कि उन्हें क्रिकेट काफी पसन्द है और वो सचिन तेंदुलकर के फैन है. इसके बाद खेल के बीच में अमिताभ बच्चन उन्हें सरप्राइज देते है. इसके बाद स्क्रीन पर पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का वीडियो मैसेज प्ले होता है.
https://www.instagram.com/p/CkfMqokKZE4/
सचिन तेंदुलकर वीडियो में कहते है, अनिमेष, मैं सबसे पहले आपको धन्यवाद देना चाहता हूं, जिस तरह से आपने हमें सपोर्ट किया है, आपकी शुभकामनाएं हमेशा हमारे साथ है. उन्हें देखकर अनिमेष की आंखें नम हो जाती है और इस वीडियो के लिए वो बिग बी को धन्यवाद कहते है.
https://www.instagram.com/p/CkfY-0kO3yp/
Also Read: KBC 14: बिहार के पूर्णिया की अंजलि घर लेकर गई 50 लाख रुपये, 75 लाख के इस सवाल पर फंसी, जानिए सही जवाब
कौन बनेगा करोड़पति 14 से अनिमेष हजारे अपने साथ 1 लाख 60 हजार रुपये लेकर गए. उन्होंने 3 लाख 20 हजार रुपये के सवाल पर गेम क्विट कर दिया. ये सवाल था- भारत में किनकी जयंति आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाई जाती है? इसके चार ऑप्शन है-
A. वेद व्यास
B. भास्कर
C. धन्वंतरि
D. चरक
इसका सही जवाब है- धन्वंतरि
अमिताभ बच्चन सूरज बड़जात्या की अपकमिंग फिल्म ‘ऊंचाई’ में नजर आएंगे. फिल्म में अनुपम खेर, नीना गुप्ता, परिणीति चोपड़ा और बोमन ईरानी हैं और ये 11 नवंबर को रिलीज हो रही है. पिछली बार बिग बी नीना गुप्ता और रश्मिका मंदाना के साथ गुडबॉय में दिखे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










