Kaun Banega Crorepati 12 registration: अभिताभ बच्चन ने पूछा आयुष्मान की फिल्म से जुड़ा दूसरा सवाल, क्या आपको आता है जवाब?
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 11 May 2020 8:07 AM
Kaun Banega Crorepati 12 (KBC 2020): महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के पसंदीदा शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 12वें सीजन (Kaun Banega Crorepati 12) का रजिस्ट्रेशन शनिवार शाम से शुरू हो चुका है. अमिताभ का सबसे पहला सवाल कोरोना वायरस से जुड़ा हुआ था. जबकि रजिस्ट्रेशन के लिए दूसरा सवाल आयुष्मान खुराना की फिल्म बाला से पूछा गया है.
Kaun Banega Crorepati 12 (KBC 2020): महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के पसंदीदा शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 12वें सीजन (Kaun Banega Crorepati 12) का रजिस्ट्रेशन शनिवार शाम से शुरू हो चुका है. अमिताभ का सबसे पहला सवाल कोरोना वायरस (Coronavirus) से जुड़ा हुआ था. जबकि रजिस्ट्रेशन के लिए दूसरा सवाल आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म बाला से पूछा गया है.
अमिताभ ने पूछा- फिल्म ‘बाला’ में आयुष्मान खुराना द्वारा निभाया गया किरदार, बालमुकुंद शुक्ला, किस समस्या से संघर्ष करता है?
a. बाल सफेद होना
b. समय से पहले बुढ़ापा
c. याददाश्त खो जाना
d. समय से पहले गंजापन
Yeh raha #KBC12 registrations ka dusra sawaal. Register karne ke liye download kijiye Sony LIV app ya aap humein jawaab SMS bhi kar sakte hain. Iss sawaal ka jawaab aap de sakte hain 11 May raat 9 baje tak. @SrBachchan @SonyLIV pic.twitter.com/zeMcUqjzb1
— sonytv (@SonyTV) May 10, 2020
केबीसी रजिस्ट्रेशन के लिए पहला सवाल दर्शकों से अमिताभ बच्चन ने कोरोना वायरस को लेकर पूछा था. पूरा विश्व कोरोना वायरस की चपेट में है और इस वायरस से दुनिया भर में लाखों लोगों को जान जा चुकी है. ऐसे में अमिताभ बच्चन का पहला सवाल था कि चीन में कहां सबसे पहले कोरोना वायरस रोग 2019 या कोविड 19 की पहचान हुई थी? इस सवाल का सही जवाब B. वुहान था.
आपको इस सवाल का सही जवाब लिखकर एसएमएस (SMS) या सोनीलिव (SonyLIV) एप के जरिये भेजना होगा. यह प्रक्रिया 22 मई तक चलेगी. अमिताभ बच्चन हर रोज रात 9:00 बजे दर्शकों से एक सवाल पूछेंगे, जिसका सही जवाब लोगों को भेजना होगा. सही जवाब देने वालों में से शार्टलिस्ट किये गये लोगों से फोन से संपर्क किया जाएगा. तीसरे चरण में चुने हुए प्रतिभागियों की ऑनलाइन सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी और उन्हें अपना वीडियो बनाकर सोनी लिव के माध्यम से भेजना होगा. चौथे और आखिरी चरण में चुने हुए प्रतिभागियों का वीडियो कॉलिंग से इंटरव्यू होगा.
सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद प्रतिभागी को KBC 12 में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा. इस बार सबसे खास बात यह है कि प्रोमो रिकॉर्डिंग से लेकर प्रतिभागियों के चुनाव तक पूरी प्रोसेस घर बैठे डिजिटल माध्यम से होगी. रजिस्ट्रेशन प्रोमो का वीडियो अमिताभ बच्चन ने अपने घर से ही शूट किया है. हाल ही में अमिताभ बच्चन ने इसका जिक्र अपने ब्लॉग में इस शो की शूटिंग का जिक्र किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










