Jeh Birthday: एक साल के हुए सैफ-करीना के साहबजादे Jeh, एक्ट्रेस ने बर्थडे पर शेयर की बेहद क्यूट फोटो

Updated:
विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के छोटे नवाब जहांगीर अली खान आज अपना पहला बर्थडे मना रहे हैं. जेह आज एक साल के हो गए.

विज्ञापन
undefined

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के छोटे नवाब जहांगीर अली खान आज अपना पहला बर्थडे मना रहे हैं. जेह आज एक साल के हो गए. इस स्पेशल मौके पर करीना कपूर ने बेहद क्यूट फोटो शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर फैंस को काफी पसन्द आ रही है. तसवीर में तैमूर भी दिख रहे है और दोनों भाई घुटनों के बल फर्श पर चलते हुए दिख रहे है.

विज्ञापन
undefined

तैमूर और जेह की तसवीर शेयर कर करीना कपूर खान ने कैप्शन में लिखा, ‘भाई, रुको मेरे लिए मैं भी आज तुम्हारे साथ हूं. चलो साथ में दुनिया घूमते है. जाहिर तौर पर अम्मा भी हमारे साथ होंगी जो हमारे पीछे आ रही है. हैप्पी बर्थडे जेह बाबा. माय लाइफ. मेरा बेटा. मेरा शेर.’ वहीं, एक और तसवीर में सैफ और जेह साथ दिख रहे हैं.

undefined

करीना कपूर खान ने जेह के 6 महीने होने पर उसके साथ खास पोस्ट शेयर किया था. इसमें जेह को वो गोद में लिए दिख रही है और उसके माथे पर बड़े प्यार से चूमती नजर आ रही है. जेह फोटो में बहुत प्यारा लग रहा है और वो दूसरी तरफ देख रहा है. बता दें कि करीना और सैफ की शादी साल 2012 में हुई थी और 2016 में तैमूर का जन्म हुआ था. तैमूर जेह के बड़े भाई है.

undefined

करीना कपूर अपने दोनों बेटों तैमूर और जेह की फोटोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. वहीं, बर्थडे फोटो पर फैंस के साथ- साथ सेलेब्स कमेंट कर रहे है. अमृता अरोड़ा ने लिखा, ‘जेह बाबा.’ जेह की बुआ सबा पटौदी ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे जेह जान. लव यू हमेशा और टिमटिम को भी.’ मनीष मल्होत्रा, सोहा अली खान, करिश्मा कपूर ने भी कमेंट कर जेह की तसवीर पर प्यार लुटाया.

undefined

करीना कपूर खान की फिल्मों की बात करें तो उनकी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ 11 अगस्त को रिलीज होगी. फिल्म में आमिर खान मुख्य रोल में हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस टीवी शो ‘स्पाई बहू’ में नैरेटर के रूप में दिखेंगी. शो का प्रोमो रिलीज हुआ था, जिसमें वो शो के किरदार सेजल और योहान के बारे में बताते दिखी थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola