Jubin Nautiyal Song: जुबिन नौटियाल का नया गाना ‘मीठी-मीठी’ रिलीज, शानवी संग रोमांस करते दिखें सिंगर

Updated:
विज्ञापन

जुबिन नौटियाल का नया गाना ‘मीठी-मीठी’ रिलीज हो गया है. गाने को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है. वीडियो में सिंगर को शानवी श्रीवास्तव संग रोमांस करते देखा जा सकता है.

विज्ञापन

बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल ने बड़े कम समय में बी-टाउन और फैंस के दिलों में अपनी जगह बना ली. उनके गाने को दर्शक काफी ज्यादा प्यार करते हैं. उनका गाना रिलीज होते ही ट्रेडिंग पर चला जाता है. अब सिंगर का नया गाना मीठी-मीठी रिलीज हुआ है. गाने को ताबड़तोड़ व्यूज मिल रहे हैं. विजय सिंह की ओर से निर्देशित ये सॉन्ग दर्शकों को प्यार में डूबा देगी. गाने में जुबिन और शानवी श्रीवास्तव की केमिस्ट्री काफी हसीन लग रही है. गाने को जुबिन नौटियाल और पायल देव ने मिलकर गाया है. वहीं पायल देव ने गाने को म्यूजिक दिया है. गाने के लिरिक्स रश्मि विराग ने लिखा है. वहीं टी-सीरीज पर इसे स्ट्रीम किया गया है. गाने को लेकर जुबिन ने कहा, “यह गाना कई मायनों में खास है, क्योंकि मैंने रैपिंग और डांसिंग के साथ नया प्रयोग किया है और मैं वास्तव में भूषण जी का आभारी हूं, जिन्होंने मुझे खुद को कंफर्ट जोन से बाहर निकालने में मदद की. मुझे उम्मीद है कि यह ट्रैक प्रशंसकों को ‘मीठी मीठी’ यादों के साथ छोड़ देगा.”

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola