Jhalak Dikhhla Jaa 10 की विनर बनी गुंजन सिन्हा, 8 साल की उम्र में किया कमाल, इन कंटेस्टेंट को छोड़ा पीछे

Updated:
विज्ञापन
Jhalak Dikhhla Jaa 10 की विनर बनी गुंजन सिन्हा, 8 साल की उम्र में किया कमाल, इन कंटेस्टेंट को छोड़ा पीछे

गुंजन सिन्हा ने झलक दिखला 10 की ट्राफी अपने नाम कर ली. इस सीजन गुंजन ने अपने डांस से दर्शकों के साथ-साथ जजेस को भी काफी इम्प्रेस किया. टॉप 6 में गशमीर महाजनी, रुबीना दिलैक, गुंजन सिन्हा, श्रीति झा, निशांत भट और फैसल शेख थे.

विज्ञापन

Jhalak Dikhhla Jaa 10 winner: झलक दिखला जा 10 का ग्रैंड फिनाले काफी जबरदस्त रहा. करण जौहर, माधुरी दीक्षित फिल्म भेड़िया के स्टार कास्ट वरुण धवन और कृति सेनन ने शो में चार चांद लगा दिया. इस सीजन 8 साल की गुंजन सिन्हा और 12 साल के तेजस वर्मा ने ट्राफी पर कब्जा कर लिया. गुंजन ने रुबीना दिलैक और फैसल शेख को पीछे छोड़ते हुए ट्राफी अपने नाम कर ली.

झलक दिखला 10 की विनर

झलक दिखला 10 की विनर गुंजन सिन्हा बनी. हालांकि सोशल मीडिया पर पहले से ही उनका नाम विनर के रूप में आ रहा था. करण जौहर और माधुरी दीक्षित ने गुंजन को ट्राफी के साथ-साथ 20 लाख रुपये नकद पुरस्कार भी दिया. टॉप 6 में गशमीर महाजनी, रुबीना दिलैक, गुंजन सिन्हा, श्रीति झा, निशांत भट और फैसल शेख थे. श्रीति, गशमीर और निशांत के निकलने के बाद टॉप 3 में गुंजन, रुबीना और फैसल ने अपनी जगह बनाई.

जीते हुए रकम का क्या करेगी गुंजन सिन्हा?

पिंकविला से बातचीत में गुंजन सिन्हा ने बताया कि वो जीते हुए रकम का क्या करेगी. गुंजन ने कहा, अभी मैं वह पैसा नहीं ले सकती. इसलिए मैं दे रही हूं. यह मेरे माता-पिता के लिए है और मैं जो कुछ भी खरीदना चाहता हूं, वे मेरे लिए खरीद देंगे. साथ ही गुंजन के कहा कि उसके माता- पिता उसकी जीत की खबर सुनकर खुशी से रोने लगे थे.

कृति सेनन को इम्प्रेस करने की कोशिश

वहीं, झलक दिखला जा 10 के ग्रैंड फिनाले में वरुण धवन और कृति सनेन अपनी फिल्म भेड़िया को प्रमोट करते दिखे. इस दौरान माधुरी दीक्षित ने वरुण और गशमीर को कृति को इम्प्रेस करने के लिए कहा. जिसके बाद गशमीर कहते है, कृति ये जैकेट को छूना, जो मैंने पहनी है. एक्ट्रेस कहती है इसमें क्या खास है. गशमीर कहते है, पता है किस मटेरियल का है, बॉयफ्रेंड मटेरियल. जिसके बाद वरुण एक्ट्रेस को इम्प्रेस करने के लिए कहते है. कृति क्या आप वाईफाई हो. इसपर वो कहती है, नहीं. वरुण फिर कहते हैं, क्योंकि मुझे कनेक्शन फील हो रहा है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola