Jhalak Dikhhla Jaa 10 में करण जौहर को रिप्लेस करेंगे टेरेंस लुईस, जानें इनसाइड डिटेल्स

Updated:
विज्ञापन
Jhalak Dikhhla Jaa 10 में करण जौहर को रिप्लेस करेंगे टेरेंस लुईस, जानें इनसाइड डिटेल्स

डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. खबर है कि शो से जज करण जौहर को रिप्लेस किया जा रहा है. उनकी जगह पर फेमस कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस आ रहे हैं.

विज्ञापन

Jhalak Dikhhla Jaa 10: डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 (Jhalak Dikhhla Jaa 10) इन-दिनों दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. शो में इस बार कई पॉपुलर कंटेस्टेंट अपना जलवा बिखेर रहे है. अब खबर आ रही है कि शो से जज करण जौहर को रिप्लेस किया जा रहा है. उनकी जगह पर फेमस कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस आ रहे हैं. इससे पहले शो के होस्ट मनीष पॉल को चिकित्सा कारणों से अभिनेता अर्जुन बिजलानी को रिप्लेस किया गया था.

करण जौहर होंगे रिप्लेस

एक न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक, झलक दिखला जा 10 में करण जौहर की जगह टेरेंस लुईस जज की कुर्सी संभालेंगे. जी हां, आपने सही पढ़ा है. करण इस बार झलक दिखला जा 10 की शूटिंग में शामिल नहीं हो पाएंगे, ऐसे में आने वाले एपिसोड में टेरेंस जज के तौर पर उनकी जगह लेंगे. टेरेंस लुईस कुछ हफ्ते पहले झलक दिखला जा 10 के सेट पर नोरा फतेही की जगह जज के रूप में दिखाई दिए ते.

शिल्पा शिंदे का वीडियो

बीते दिनों शिल्पा शिंदे ने शो से बाहर होने के बाद करण जौहर पर भड़ास निकाला था. शिल्पा शिंदे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा, ये वीडियो खास झलक दिखलाजा के पैनल में बैठे जजों के लिए है. मैंने निया का लास्ट परफॉर्मेंस देखा. उसके ऊपर जो कमेंट किए गए मैं चुप रही. इस बार परफॉर्मेंस के बाद जो कमेंट्स किए गए तो मैं करण जौहर सर से पूछना चाहती हूं कि वह क्या धर्मा में फिल्म देने वाले हैं. आगे शिल्पा शिंदे अपनी भड़ास निकालते हुए कहती है, आपको क्या चाहिए, आप ऑस्कर देने वाले हो. आप नेशनल अवॉर्ड वाले हो. बताइए. उस 3 मिनट के एक्ट के लिए एक आर्टिस्ट क्या करा आपको पता भी है. आप रूबीना का वीडियो निकाल के देखिए, कोई भी एक्सीटेंड हो सकता था. उसका कोई भी नतीजा हो सकता था. इसके बाद क्या इसके जिम्मेदार जजेस है.

Also Read: शाहरुख खान ने अभिषेक बच्चन को दिया था ये करियर एडवाइज, जिसे आज भी फॉलो करते हैं एक्टर
शिल्पा शिंदे ने निकाली भड़ास

आगे वीडियो में शिल्पा शिंदे कहती है, बाद में कैडल लेकर रास्ते में निकालने का कोई मतलब नहीं है. जबतक इंसान है उसकी कद्र करो, बाद में मत भौंको. जिस आर्टिस्ट को पसंद करते हैं, उसकी रिस्पेक्ट करो. दूसरे वीडियो में शिल्पा शिंदे कहती दिख रही है, करण सर को डांस बिल्कुल भी नहीं आता. अगर उनको टिप्पणी करनी है तो अपनी चीजों पर करें. मेरा मतलब कपड़े देखें, आप मेक-अप, सेट अपट देखो. करण सर आप डांस के ऊपर कैसे बोल सकते है.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola