India Lockdown Teaser: इंडिया लॉकडाउन का धमाकेदार टीजर रिलीज, लोगों के चेहरे पर फिर दिखा कोरोना का खौफ

Updated:
विज्ञापन
India Lockdown Teaser: इंडिया लॉकडाउन का धमाकेदार टीजर रिलीज, लोगों के चेहरे पर फिर दिखा कोरोना का खौफ

India Lockdown Teaser Out: मधुर भंडारकर की फिल्म इंडिया लॉकडाउन का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है. ये वीडियो आपको कोरोना के दिनों में ले जाएगी. एक्टर प्रतीक बब्बर फिल्म में मजदूर के रोल में दिखाई दे रहे है.

विज्ञापन

मधुर भंडारकर की फिल्म भारत लॉकडाउन का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है. वीडियो आपको कोरोना के दिनों में ले जाएगा, जिसमें लोग सड़कों पर पैदल चल रहे हैं, कई मजबूर होकर घरों में बैठे हुए है. फिल्म में प्रतीक बब्बर, अहाना कुमरा और श्वेता बसु प्रसाद मुख्य भूमिका में है. टीजर की शुरुआत कोविड-19 महामारी के कारण भारत में पहले लॉकडाउन की ऐतिहासिक घोषणा के साथ होती है.

धमाकेदार है टीजर

देश के अलग-अलग हिस्सों से फुटेज दिखाते हुए, यह लोगों के जीवन पर लॉकडाउन के प्रभाव को दर्शाता है. श्वेता बसु एक सेक्स वर्कर की भूमिका में दिखाई दे रही हैं, जो लॉकडाउन की घोषणा के बीच कोविड-19 की गंभीरता पर सवाल उठाती नजर आ रही हैं. प्रतीक एक प्रवासी मजदूर की भूमिका निभाते हैं, जो काम की कमी के कारण अपने परिवार के साथ अपने गृहनगर लौटने के लिए मजबूर है.


लॉकडाउन को दिखाती है फिल्म

वहीं अहाना कुमरा बतौर पायलट घर में फंसकर शराब का सहारा लेती दिख रही हैं. कुल मिलाकर, फिल्म कोविड महामारी के सबसे खराब पल को अनफिल्टर्ड तरीके से दिखाने का वादा करती है. इंडिया लॉकडाउन 2 दिसंबर को Zee5 पर स्ट्रीम होगी. टीजर शेयर करते हुए निर्देशक ने लिखा, “जिस त्रासदी को आप जानते हैं, अनकही कहानियां जो आप नहीं जानते!” मधुर भंडारकर ने 2021 में इंडिया लॉकडाउन की घोषणा की थी. उन्होंने इससे पहले कलाकारों के साथ पोस्टर साझा किया था. उनकी आखिरी फिल्म तमन्ना भाटिया अभिनीत बबली बाउंसर थी, जो बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक काम नहीं कर पाई.

Also Read: Bigg Boss 16 कंटेस्टेंट टीना दत्ता पर चढ़ा बोल्डनेस का खुमार, गोल्डन ड्रेस में दिखाई हॉट अदाएं
इंडिया लॉकडाउन का फर्स्ट पोस्टर

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने इंडिया लॉकडाउन का फर्स्ट पोस्टर रिलीज किया था. फिल्म की कई सारी शूटिंग लॉकडाउन में ही की गई थी. इसमें आपको सन्नाटा देखने को मिलेगा. लोग बेबस बैठे हुए है. हमारे फ्रंटलाइन वर्कर काम पर लगे हुए है. सभी जगह अफरा-तफरी का माहौल है. ये फिल्म आपको 2 साल पीछे लेकर जाएगी.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola