Star Trek के आइकॉनिक नेविगेटर Walter Koenig का निधन, 90 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Updated:
विज्ञापन

स्टार ट्रेक अभिनेता वाल्टर कोएनिग, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Star Trek Actor Walter Koenig Death: 'स्टार ट्रेक' में रूसी नेविगेटर 'पावेल चेकोव' का आइकॉनिक रोल निभाने वाले दिग्गज एक्टर वाल्टर कोएनिग का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. जिस शो को कभी वह नकली मानकर देखना भी पसंद नहीं करते थे, उसी शो ने उन्हें दुनिया भर में सुपरस्टार बना दिया.

विज्ञापन

Star Trek Actor Walter Koenig Death: हॉलीवुड के लीजेंड्री एक्टर वाल्टर कोएनिग (Walter Koenig) अब इस दुनिया में नहीं रहे. टीवी और फिल्मों की सुपरहिट साइंस-फिक्शन दुनिया 'स्टार ट्रेक' (Star Trek) में रूसी नेविगेटर 'पावेल चेकोव' का रोल निभाकर करोड़ों दिलों पर राज करने वाले वाल्टर ने 90 साल की उम्र में अंतिम सांस ली

विज्ञापन

घर पर ली अंतिम सांस

वाल्टर के निधन की पुष्टि उनके टैलेंट एजेंट जैकरी मैकगिनिस (Zachery McGinnis) ने एक आधिकारिक बयान जारी कर की. उन्होंने बताया कि वाल्टर ने रविवार रात (25 अक्टूबर) नॉर्थ हॉलीवुड स्थित अपने घर पर शांति से अंतिम सांस ली.

एजेंट ने अपने बयान में कहा:

"हम वाल्टर कोएनिग के जाने का शोक मना रहे हैं. उनकी प्रतिभा, गर्मजोशी और यादगार किरदारों ने दुनिया भर की कई पीढ़ियों पर अमिट छाप छोड़ी है. उम्र संबंधी दिक्कतों की वजह से उन्होंने अपने घर पर दुनिया को अलविदा कहा, उस वक्त उनकी बेटी और भतीजी उनके साथ ही थीं."

ये भी पढ़ें: बच्चों के फेवरेट 'बग्स बनी' की आवाज हुई हमेशा के लिए खामोश, Eric Bauza का हार्ट अटैक से निधन

जब टीवी पर खुद अपने शो को कहते थे 'बकवास'

वाल्टर के करियर का सबसे मजेदार किस्सा यह है कि जिस शो ने उन्हें दुनिया भर में पहचान दिलाई, शुरुआत में वे खुद उसे देखना पसंद नहीं करते थे.

साल 2013 में 'टीवी एकेडमी फाउंडेशन' को दिए एक पुराने इंटरव्यू में वाल्टर ने हंसते हुए यह बात कबूल की थी. उन्होंने कहा था:

"स्टार ट्रेक से जुड़ने से पहले जब मैं घर पर टीवी के चैनल बदलता था, तो मुझे इस शो में पत्थर साफ-साफ थर्माकोल के बने दिखते थे. मैं खुद से कहता था कि यार यह सब तो एकदम नकली और बनावटी है! इसलिए मैंने कभी इस शो को देखने का मौका ही नहीं दिया."

लेकिन किस्मत का खेल देखिए, साल 1967 में वे खुद इस शो से जुड़े और 'चेकोव' का किरदार ऐसा छाया कि वे 36 टीवी एपिसोड्स और आगे चलकर बनी 7 बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का मुख्य हिस्सा बन गए.

ये भी पढ़ें: नहीं रहे 'टॉप गन' के कमांडर वाइपर! 93 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

जिंदगी में देखे बड़े उतार-चढ़ाव

न्यूयॉर्क में जन्मे वाल्टर ने 1965 में एक्ट्रेस जूडी लेविट से शादी की थी. जूडी ने भी उनके साथ 'स्टार ट्रेक' फिल्मों में काम किया था. दिसंबर 2022 में 83 साल की उम्र में जूडी का निधन हो गया था. वाल्टर ने अपने बेटे एंड्रयू को भी साल 2010 में ही खो दिया था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola