Heyy Babyy 2 Announced: अक्षय कुमार की ‘हे बेबी’ की होगी वापसी, 19 साल बाद फिर ऑस्ट्रेलिया पहुंचेगी फिल्म की टीम

Updated:
विज्ञापन

नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने ‘हे बेबी 2’ का ऐलान किया

‘हे बेबी’ के फैंस के लिए बड़ी खबर है. अक्षय कुमार स्टारर फिल्म के सीक्वल ‘हे बेबी 2’ का ऐलान हो गया है और इसकी शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में होगी.

विज्ञापन

अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और फरदीन खान की साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘हे बेबी’ के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है. फिल्म का अब सीक्वल बनने जा रहा है. इसका नाम ‘हे बेबी 2’ रखा गया है और इसकी शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में होगी. साजिद नाडियाडवाला की प्रोडक्शन कंपनी नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी तीन आगामी फिल्मों की शूटिंग को लेकर करार किया है. इनमें ‘हे बेबी 2’ भी शामिल है. इस ऐलान के बाद फिल्म के पहले पार्ट को पसंद करने वाले दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है.

विज्ञापन

Heyy Babyy 2 Shooting: फिर ऑस्ट्रेलिया पहुंचेगी फ्रेंचाइजी

खास बात यह है कि पहली ‘हे बेबी’ की शूटिंग भी ऑस्ट्रेलिया में हुई थी. अब करीब दो दशक बाद फिल्म की फ्रेंचाइजी एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया लौटेगी. नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने ऑस्ट्रेलिया में तीन आगामी फिल्मों की शूटिंग के लिए सिडनी की कंपनी टेंपल के साथ करार किया है. इसी करार के तहत ‘हे बेबी 2’ की शूटिंग भी ऑस्ट्रेलिया में होगी. इस करार का ऐलान 3 सितंबर को मुंबई स्थित नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के कार्यालय में हुआ. इस दौरान न्यू साउथ वेल्स के प्रीमियर क्रिस मिन्स भी वहां पहुंचे थे. उन्होंने प्रोडक्शन हाउस की टीम से मुलाकात की.

View on Instagram

Akshay Kumar Star Cast: स्टारकास्ट पर अभी सस्पेंस

फिलहाल ‘हे बेबी 2’ की कहानी और स्टारकास्ट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. पहली फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, फरदीन खान और विद्या बालन नजर आए थे. अब देखना होगा कि सीक्वल में पुराने कलाकारों की वापसी होती है या नई स्टारकास्ट को मौका दिया जाता है.

Heyy Babyy: कैसी थी पहली फिल्म?

साल 2007 में रिलीज हुई ‘हे बेबी’ का निर्देशन साजिद खान ने किया था और साजिद नाडियाडवाला इसके निर्माता थे. फिल्म की कहानी तीन कुंवारे दोस्तों की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनके दरवाजे पर एक बच्ची आने के बाद उनकी पूरी जिंदगी बदल जाती है. फिल्म में कॉमेडी के साथ इमोशनल ड्रामा भी देखने को मिला था.

ये भी पढ़ें: 16 साल बाद बड़े पर्दे पर शर्मिला टैगोर की वापसी, दामाद Kunal Kemmu ने ऐसे तैयार किया 'Vibe' के लिए मास्टरप्लान

ये भी पढ़ें: ‘ये मेरे करियर का सबसे मुश्किल गाना है’, हनी सिंह ने किया खुलासा, अफसाना खान ने 20 मिनट में जीता दिल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola