शिल्पा शेट्टी का ट्रोल से लेकर ट्रॉफी तक का सफर, जब अमेरिकन रियलिटी शो में लिया पार्ट
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 08 Jun 2024 6:18 AM
Happy Birthday Shilpa Shetty: आज बॉलीवुड की उस एक्ट्रेस का जन्मदिन है, जो हर लड़की की रोल मॉडल हैं. शिल्पा आज के समय में बेहतरीन एक्ट्रेस की लिस्ट के शामिल हैं. ऐसे में क्या आपको मालूम है कि आज जिस मुकाम पर शिल्पा शेट्टी हैं, उसके लिए उन्हें किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है, अगर नहीं तो चलिए जानते हैं.
Happy Birthday Shilpa Shetty: यूपी और बिहार ही नही बल्कि अपनी एक्टिंग और फिटनेस से पूरी दुनिया का करार लूटने वाली शिल्पा शेट्टी का आज 49वां बर्थडे है. शिल्पा एक मल्टीटालेंटेड एक्ट्रेस हैं, जो एक्टिंग, डांस, कुकिंग हर चीज में माहिर हैं. इनके जैसे जीरो फिगर बनाने का सपना तो हर लड़की देखती है. यह कह सकते हैं कि शिल्पा शेट्टी हर लड़की के लिए किसी रोल मॉडल से कम नहीं है. ऐसे में आज हम उनकी लाइफ के बारे में कुछ ऐसी बातें बताएंगे, जिनसे आप कभी रूबरू नहीं हुए हैं.

शिल्पा ने अपने पहली फिल्म से कमाया नाम
शिल्पा शेट्टी का जन्म साल 1975 में कर्नाटक के मैंगलोर (अब बेंगलुरु) में हुआ था. शिल्पाशेट्टी के पिता का नाम सुरेंद्र शेट्टी और सुनंदा शेट्टी है. शिल्पा की एक छोटी बहन भी है, जिसका नाम शमिता शेट्टी है. अमित शेट्टी की एक बॉलीवुड एक्ट्रेस है. हालांकि, वह अपनी बड़ी बहन शिल्पा शेट्टी की तरह नाम नहीं कमाई. शिल्पा शेट्टी को बचपन से ही फिल्मों में काम करने का शौक था. शिल्पा शेट्टी ने अपना एक्टिंग करियर 18 साल की उम्र में फिल्म बाजीगर से शुरू किया था. इस फिल्म में उन्होंने शाहरुख खान और काजोल के साथ काम किया था. इनका किरदार फिल्म में काजल की छोटी बहन का था. हालांकि, यह शिल्पा की पहली फिल्म थी लेकिन इसके बावजूद उन्हें उनकी एक्टिंग के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला था. बाजीगर से पहले शिल्पा मॉडलिंग और एड्स में काम करती थी.

स्किन टोन के लिए हुई ट्रोल
शिल्पा शेट्टी अपने डार्क टोन की वजह से अक्सर ट्रॉल होती थी. जब वह साल 2007 में अमेरिकन रियलिटी शो ‘बिग ब्रदर’ में भाग लिया था, तब उस दौरान उन्हें अपने डार्क स्किन टोन को लेकर काफी ट्रॉल का सामना करना पड़ा था. लेकिन इसके बावजूद शिल्पा शेट्टी ने हार नहीं मानी और अपने आत्मविश्वास और कला के दम पर उसे रियलिटी शो की विनर बनी.

शिल्पा शेट्टी का परिवार
शिल्पा शेट्टी साल 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा के साथ शादी के बंधन में बंधी थी. इसके बाद 21 मई 2012 को शिल्पा और राज कुंद्रा ने बेटे विवान का स्वागत किया और 15 फरवरी 2020 को सरोगेसी से दोनों की बेटी समीक्षा का जन्म हुआ. घर और करियर को देखने के अलावा शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस का भी पूरा ध्यान देती हैं. आज के समय में फिटनेस के मामले में उनका कोई जवाब नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










