Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: कौन हैं शक्ति अरोड़ा, जो लीप के बाद ‘ईशान’ के किरदार में आएंगे नजर

Updated:
विज्ञापन

shakti arora

स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल गुम है किसी के प्यार में जल्द दी लीप लेने वाला है. शो में अब नये किरदार की एंट्री हो चुकी है. जिसमें सवी का रोल भाविका शर्मा निभाएंगी, वहीं शक्ति अरोड़ा ईशान के किरदार में नजर आएंगे. आइये जानते हैं एक्टर के बारे में सबकुछ.

विज्ञापन

‘गुम है किसी के प्यार में’ इन-दिनों अपने लीप को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है. शो 20 साल का लीप लेने वाली है. जिसके बाद आयशा सिंह, नील भट्ट और हर्षद अरोड़ा नजर नहीं आएंगे. उनकी जगह नये स्टारकास्ट ने ले ली है. रिपोर्ट्स की मानें तो सई और विराट की बेटी सवी का किरदार भाविका शर्मा निभाएंगी, वहीं शक्ति अरोड़ा मेन लीड के तौर पर ईशान के कैरेक्टर में नजर आएंगे. फैंस सभी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं. आइये बताते हैं कि आपको शक्ति अरोड़ा के बारे में सबकुछ.

विज्ञापन

गुम है किसी के प्यार में शक्ति अरोड़ा का किरदार

इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक, गुम है किसी के प्यार में शक्ति अरोड़ा प्रोफेसर ईशान की भूमिका में नजर आएंगे. जो ‘भोसले इंस्टीट्यूट’ नाम के कई संस्थानों के मालिक हैं. उन्हें ग्रेड और परसेंटेज से मतलब नहीं है, वो सिर्फ मेहनत कर सफलता पाने में विश्वास रखेंगे. इसके अलावा उनका सपना है कि वो अपने बिजनेस और भी आगे लेकर जाये.

ईशान और सवी करेंगे शादी

इधर भाविका शर्मा अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए पुलिस अधिकारी बनती नजर आएंगी. वहीं सई और विराट का बेटा विनायक डॉक्टर बनेगा. नए प्रोमो में, जिसे अनुभवी अभिनेत्री रेखा ने पेश किया था, हम देखते हैं कि शक्ति अरोड़ा उर्फ​ईशान किसी और लड़की से प्यार करता है, लेकिन उसे सवी उर्फ​भाविका शर्मा से शादी करनी है. सावी बिल्कुल अपनी मां की तरह होगी और वह भी अपने प्यार के बजाय जिम्मेदारी को चुनेंगी.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई-विराट की जगह लेने पर शक्ति अरोड़ा-भाविका शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात
गुम है किसी के प्यार में के बारे में

गुम है किसी के प्यार में ने बहुत ही कम समय में दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली. शो हर हफ्ते टीआरपी रेस में बना रहता है. दर्शक सीरियल से जुड़ी छोटी से छोटी अपडेट को जानना चाहते हैं. शो का प्रीमियर 5 अक्टूबर, 2020 को हुआ और तब से यह डेली सोप के रूप में दर्शकों के बीच पसंदीदा बन गया है. गुम है किसी के प्यार में हर दिन रात 8 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola