Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत और तेजू की हत्या के पीछे ये शख्स है मास्टरमाइंड? सवी के सामने आएगा राज

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin upcoming twist
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सवी, नील के घर आती है. वह ऋतुराज से पूछताछ करती है. हालांकि ऋतुराज उसके सवाल सुनकर काफी भड़क जाता है. दूसरी तरफ भूषण, सवी की शिकायत नितिन से करता है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि लीना, विनोद से कहती है कि ये जानते हुए कि नील उसका असली बेटा नहीं है, उसका प्यार उसके लिए कभी कम नहीं हुआ. लीना कहती है उसे विश्वास नहीं होता कि सच्चाई जानने के बाज नील ने खुद को उनसे दूर कर लिया. लीना पंडित से आग्रह करता है कि वह नील को पूजा में लेकर आए. नील उनसे कहता है कि जब तक तेजू की हत्या का सच वह नहीं जान जाता, तब तक वह शांत नहीं बैठने वाला है.
ऋतुराज से पूछताछ करेगी सवी
गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि ऋतुराज, नील को पूजा में बैठने के लिए कहता है, लेकिन वह उसकी बात नहीं सुनता और चला जाता है. वहां सवी आती है और पंडित को पूजा रोकने के लिए कहती है. सबको लगता है कि वह नील से पूछताछ करने आई है. हालांकि सवी बताती है वह ऋतुराज से पूछताछ के लिए आई है. ऋतुराज कहता है कि उसने अपना बयान दे दिया है. ऋतुराज, रजत और तेजू के अफेयर के लेकर बात करता है. सवी उसे अपने पति को बदनाम नहीं करने के लिए कहती है. वह दोनों को लेकर अश्लील कमेंट करता है. सवी ये सुनकर काफी गुस्सा हो जाती है और उसे थप्पड़ मार देती है.
ऋतुराज को सवी मारेगी थप्पड़
सीरियल में दिखाया जाएगा कि भूषण, सवी की नितिन शिकायत करता है. नितिन पूछता है कि वह कौन है. भूषण उसे बताता है कि वह नील का चाचा है. वह सवी के बारे में बताता है कि उसने ऋतुराज को थप्पड़ मारा है. साथ ही ये भी बताता है कि सवी बिना वारंट के ही उसके घर में घुस गई थी. वह कहता है कि सवी के खिलाफ तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई करें. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सवी को नौकरी से सस्पेंड कर दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें– Border 2 Cast Fees: ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल की फीस ने मचाया गदर, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ को मिला सिर्फ जेब खर्च
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










