Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: वैभवी हंकारे के जाते ही इन 7 स्टार्स पर गिरेगा गाज, मेकर्स दिखाएंगे बाहर का रास्ता

Published by : Divya Keshri Updated At : 03 May 2025 10:54 AM

विज्ञापन

These Stars To Make Exit Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में अब वैभवी हंकारे नजर नहीं आती. शो से उनका किरदार खत्म कर दिया गया है. अब सुनने में आ रहा है कि वैभवी के बाद अब इन 7 सितारों का भी पत्ता शो से कट सकता है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो गुम है किसी के प्यार में इन दिनों अपने ट्रैक नहीं बल्कि कलाकारों की वजह से चर्चा में है. सीरियल में वैभवी हंकारे बाहर हो चुकी है और उनकी जगह भाविका शर्मा ने ले ली है. भाविका पहले भी इस शो में काम करती थी, लेकिन जब नयी कहानी शुरू हुई तब मेकर्स ने उनका ट्रैक खत्म कर दिया था. अब मेकर्स ने गिरती टीआरपी को देखते हुए भाविका की री-एंट्री करवा दी है. इस बीच सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि वैभवी के जाने के बाद अब किस किरदार का पत्ता कट सकता है.

वैभवी हंकारे के साथ इन सितारों का भी शो से कटेगा पत्ता?

गुम है किसी के प्यार में से वैभवी हंकारे का ट्रैक को खत्म हो चुका है. अब कहा जा रहा है कि उनके साथ ही अब कई कलाकारों का शो से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा. बीते दिन मीडिया रिपोर्टस में बताया गया कि सीरियल में तेजू का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस समीक्षा सूद का किरदार खत्म हो रहा है. इसके अलावा अभय भार्गव, सई देओधर, मृणाली शिरके, तिशा कपूर, हीमाक्षी उज्जैन, मीरा सारंगे का भी ट्रैक खत्म हो सकता है. हालांकि मेकर्स ने ऑफिशियली अभी तक कुछ कंफर्म नहीं किया है.

हितेश भारद्वाज ने क्यों ठुकराया गुम है किसी के प्यार का ऑफर

इंडिया फोरम से बातचीत में हितेश भारद्वाज ने बताया कि मेकर्स ने उनसे भी दोबारा से शो में एंट्री करने के लिए अप्रोच किया था. एक्टर ने कहा, मेरे लिए भी अच्छा होता अगर मैं गुम है किसी के प्यार का पार्ट होता, लेकिन मैं श्योर हूं कि इस पल पर नहीं हुआ है तो कुछ अच्छा है इसमें. एक्टर ने कहा वह ये शो को ले लेते अगर उन्होंने अपने नये प्रोजेक्ट आमी डाकिनी को साइन नहीं किया होता तब. उन्हें लगता है कि गुम है किसी के प्यार ने उनके करियर को अच्छा बनाया है.

यहां पढ़ें- Raid 2 Box Office Collection Day 2: ‘ रेड 2’ की तूफानी कमाई जारी, दूसरे दिन भी बरकरार जलवा, क्या बनेगी साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर?

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola